शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love
आज का राशिफल: शनिवार, 28 मई 2022
मेष – 
कोई काम बिना रुकावट पूरा होने से आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और पूरी ताकत के साथ दिनचर्या व्यतीत होगी। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। कुछ चुनौतियां रहेंगी। सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क में रहना आप के लिए मानहानि का कारण बन सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर लेने का प्रयास करें। व्यवसाय क्षेत्र में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद व गलतफहमियां पैदा होंगी। यह भी निश्चित है कि आप अपने बलबूते पर स्थितियों को सामान्य भी कर लेंगे।
 परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात भी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
वृष – 
दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी भी कार्य को पूरी ऊर्जा और मेहनत से करें, आपको उचित परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार उपज सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आप को सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों में नुकसान की आशंका है। बेहतर होगा स्थगित ही रखें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। मनपसंद प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।
 घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है।
मिथुन –
मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। घर अथवा वाहन संबंधी कार्यों में अत्यधिक खर्चा होने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए धन संबंधी मामलों में किसी तरह का भी समझौता ना करें। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ऑफिस तथा व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।
 पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। परंतु विवाहेतर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है। मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कर्क – 
अपनी दिनचर्या में किए गए परिवर्तन लाभदायक रहेंगे। किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा, जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय अनुसार फैसला लें। जल्दबाजी और आवेश की वजह से निजी कामों और संबंधों में रुकावट आ सकती है। कैरियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े ना आने दें, अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय में नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय शुभ है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। आमदनी सामान्य ही रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमाननवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पित्त प्रकृति के रोग और गर्मी के मौसम से अपने आप का बचाव करके रखें।

 

सिंह – 

आज भाग्य आपके पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामले में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे। कुछ समय बच्चों और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखना आवश्यक है। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। कमीशन संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।पति-पत्नी के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है, परंतु सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः ठीक हो जाएंगे। तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।

कन्या –  
आज कोई सपना साकार होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। समय बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका भरपूर सहयोग करें। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला उचित रहेगा। अत्यधिक कार्यभार आप को शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी सोचने समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रूप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल अनुशासित तथा मर्यादित रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप लकी रहेंगे।
 पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें।
तुला – 
कुछ समय से संबंधों में आई हुई खटास आपके प्रयासों से दूर हो सकती है। आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है।
कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जिसका कारण किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ेगी।
 पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा, परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों के मामले से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
वृश्चिक – 
दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर करने में सफल रहेंगे, जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा एक खास मुकाम भी हासिल होगा। युवाओं की करियर के प्रति लापरवाही नुकसानदायक रहेगी, इसलिए सचेत रहना जरूरी है। ध्यान रखिए कि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। युवा वर्ग की अपने करियर के प्रति लापरवाही भविष्य के लिए नुकसानदेह रहेगी। किसी के साथ भी व्यवसाय की साझेदारी करते समय नुकसान फायदे की स्थिति पर जरूर विचार करें। कार्यक्षेत्र में खास इंसान से मुलाकात तरक्की और जीत के लिए मददगार रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी।
 दांपत्य जीवन सुकून भरा रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी। वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें, क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है।

 

धनु – 
किसी को पैसा उधार दिया हुआ है या कहीं फंसा हुआ है, तो आज कोशिश करने पर मिल सकता है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे।
किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभाल कर रखें। कभी-कभी किसी विशेष विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। इस तनाव को खुद पर हावी न होने दें तथा धैर्यपूर्वक अपने अन्य कार्यों के प्रति समर्पित रहें। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

मकर – 

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे। नई जानकारियां मिलेंगी। खासतौर से गृहणियां खुद को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ज्यादा आत्मकेंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत तथा परिवारिक जीवन पर पड़ेगा। किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि लापरवाही की वजह से कामों के बीच में कुछ रुकावटें आएंगी। इस वजह से ऑर्डर पूरा करने में देरी होगी। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।

कुंभ – 
अपने उसूलों के साथ समझौता न करें। इससे आपका मान-सम्मान बना रहेगा। मनोबल मजबूत होगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से खुशी रहेगी।
उच्च अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और मेहनत करने की जरूरत है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। कानूनी मामलों में कोई भी दखलअंदाजी ना करें। बिजनेस संबंधी कागजी काम पूरी तरह व्यवस्थित रखें। इससे आप इंक्वायरी आदि से बच जाएंगे। मशीनरी व तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। ऑफिशियल कार्यों को आलस की बजाय समय पर पूरा करें।
 जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। वैवाहिक संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। गले से संबंधित परेशानी जैसे खांसी, जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

मीन – 
घर पर दोस्त या मेहमान आएंगे। सभी आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना आपको सफलता प्रदान करेगा। अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता द्वारा अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। युवा लोग अपने हाथ में आई हुई किसी भी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से ना छोड़ें, भविष्य में आप के लिए लाभदायक रहेगी। अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बना कर रखें, क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। खानपान संबंधित बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
घर परिवार में सुख शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं।

Parvatanchal