कोविड आज़: संक्रमण को लेकर रविवार को आई अच्छी खबर, जानने के लिए पढ़ें कोरोना अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 19 सितंबर। उत्तराखंड में कोरोना को लेकर रविवार को चौंका देने वाली राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज कोरोना संक्रमण के मात्र 06 मामले सामने आये है। उत्तराखंड में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 343382 हो चुकी है। आज़ के दिन तक राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 273 है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 15 व्यक्ति ठीक होने के बाद घर वापसी कर चुके हैं। अब तक कोरोना को मात देने में कामयाब रहे ऐसे लोगों की कुल संख्या 329634 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर अब 96% हो गयी है। 14861 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 6878071 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
आज भी उत्तराखंड में किसी कोरोना संक्रमित को जान नहीं गंवानी पड़ी है ।
हालांकि राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 7390 लोगों की जान जा चुकी है।
म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के अब तक उत्तराखंड में कुल 581 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से राज्य में अब तक कुल 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 351लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों का जिलेवार आंकड़ा जानने के लिए देखिए आज का हैल्थ बुलेटिन-



