कोरोना: रविवार को मिले छह नए संक्रमित
देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 273 पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 14861 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में तीन और हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।

