शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए,  क्या कहते हैं आज  आपके भाग्य  के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 16 मई 2022

मेष –
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आपकी योग्यता और कार्यप्रणाली को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाएंगे। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को याद करने की बजाय वर्तमान में रहें। व्यर्थ के वाद- विवादों में पड़ कर अपना समय नष्ट ना करें, अन्यथा संबंधों में अधिक दूरियां आ जाएंगी। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से हट सकता है। कुछ समय योगा मेडिटेशन करना उचित रहेगा।
इस समय व्यावसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। कार्य स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, वरना कोई नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल होगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें, क्योंकि इनका असर आपकी कार्य क्षमता और आत्मविश्वास पर भी पड़ेगा।

वृष –
आज ग्रह गोचर तथा भाग्य आपके पक्ष में हैं, इनका भरपूर सम्मान तथा सदुपयोग करें। सभी महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जाएंगे। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी हो सकती है। इस समय किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से और कड़वे बोल पर अंकुश लगाकर रखें। स्वभाव में लचीलापन रखना अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि पुराने गिले-शिकवे को वर्तमान व्यवस्था पर हावी ना होने दें।
व्यावसायिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल है। कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूरदराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।

मिथुन –
पारिवारिक व्यवस्था में उचित सामंजस्य और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आप सफल भी होंगे। मौजमस्ती के बाद अब बच्चों का ध्यान पुनः अपनी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित रहेगा। किसी खास वस्तु के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। इसलिए लापरवाही ना करें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय किसी भी यात्रा संबंधी कार्यक्रम को स्थगित रखना ही उचित रहेगा।व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फोन कॉल और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करके अपनी बुद्धि बल का ही प्रयोग करें। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद तथा खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान बहुत ही संयमित रखें।

कर्क –
किसी तरह के बदलाव या रख रखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो इससे संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उत्तम समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी पर और अधिक निखार लाएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करें। बच्चों की संगति व गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति लापरवाही ना बरतकर अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें या किसी अनुभवी की सलाह से फैसला लेने की कोशिश करें। इस समय कोई खास निर्णय लेने में आपको दिक्कत आ सकती है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी गैर कानूनी काम को करने से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से तथा ईगो पर कंट्रोल रखना आवश्यक है। कुछ थकान और आलस्य की स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।

सिंह –
कोई भी फैसला लेते समय दिमाग से काम लें, वरना भावनाओं में बहकर आप किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद विचार होगा, जो कि आपके हित में रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। कभी-कभी आपका चिड़चिड़ापन तथा हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। फिजूलखर्ची की वजह से धन संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोग इस समय बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से कार्यप्रणाली में और अधिक बेहतरीन बदलाव आएगा। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती है। सभी परिवारिक सदस्यों का आपस में प्रेम पूर्ण तथा उचित सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिल सकता है।
नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें क्योंकि इनका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।

कन्या –
व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान दें। इससे आपको मान सम्मान व प्रतिष्ठा भी हासिल होगी। विद्यार्थियों को अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। भविष्य में इससे संबंधित बेहतरीन जॉब के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना उन्हें जिद्दी बनाएगा तथा घर का वातावरण भी दूषित होगा। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा। आपको मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यावसायिक नजरिये से परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में ज्यादातर फैसले आप को ही लेने पड़ेंगे। लेकिन फायदेमंद ऑर्डर भी मिलेंगे। ऑफिस का वातावरण भी शांतिपूर्ण बना रहेगा। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा, परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इसलिए उनसे दूर रहें, तो ही उचित है।
ब्लड प्रेशर तथा मधुमेह की समस्या उठ सकती है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं। परहेज भी अवश्य करते रहें।

तुला –
अपनी योजनाओं को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी योग्यताओं तथा उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। उनके द्वारा की गई कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत प्रवृत्ति के दोस्तों और गतिविधियों से दूर ही रहें, वरना इससे उनकी पढ़ाई और कैरियर बाधित हो सकते हैं। परंतु अपनी अत्यधिक आकांक्षाओं को जल्दी पूरा करने के प्रयास में कोई अनुचित कार्य ना करें, क्योंकि ऐसा करना आपकी बदनामी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ मार्केटिंग और अपने संपर्क संबंध मजबूत करने में भी समय लगाएं। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत रहेगी। क्लाइंट के साथ भी मधुर व्यवहार तथा धैर्य बनाकर रखने की आवश्यकता है, क्योंकि गुस्से की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी निकट संबंधी की सगाई, विवाह आदि से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। गला खराब रह सकता है, जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।

वृश्चिक –
आत्मविश्वास रखें। आपके ज्यादातर काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले को पूरा करने का उचित समय है, अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। इस समय अपनी कार्यक्षमता तथा योग्यता पर ही विश्वास रखें। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू अवश्य रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की अपेक्षा अधिक सफलता प्राप्त होगी। इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए भाग्योदयदायक समय का निर्माण कर रही हैं। इसलिए पूरे जोश तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी तरक्की संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। जीवन साथी के साथ भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की समस्याओं में उनका मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधान रहना भी अति आवश्यक है।

धनु –
किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें तथा जल्दबाजी और लापरवाही ना करें। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए सोर्स बनेंगे। घर में बुजुर्गों का भी प्यार व आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा।
जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में बिल्कुल ना आएं। बेहतर होगा कि घर के वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण करें। पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।
व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि इस समय किसी प्रकार के नुकसान के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने मृदु व्यवहार तथा उचित कार्यों की वजह से उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा तथा बड़े बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
शारीरिक और मानसिक रूप से थकान रहेगी, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी उठ सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।

मकर –
किसी खास मित्र अथवा संबंधी से अचानक मुलाकात होगी। व्यस्ततम दिनचर्या से हटकर जिंदगी में नयापन लाने के लिए अपनी रुचिपूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशियों में और अधिक इजाफा होगा। घर तथा बच्चों से संबंधित समस्याओं के समाधान में गुस्से की बजाय संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का भी मान-सम्मान बना रहे।
साझेदारी संबंधी व्यवसाय में बहुत अधिक धैर्य और पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। छोटी सी गलतफहमी व्यावसायिक संबंध खराब कर सकती है। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय पेपर वर्क सावधानीपूर्वक करें। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।

कुंभ –
कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय लोगों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने दिल की आवाज को सुनें, आपको अवश्य ही उचित राह मिलेगी। निर्णय लेने में भी आसानी होगी। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। डांट-फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी भी प्रकार की यात्रा या मित्रों के साथ मेलजोल के प्रोग्राम को स्थगित करें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय संबंधी किसी भी नई योजना पर शुरुआत न करें। उनसे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। अपने कर्मचारियों तथा सहयोगी के ऊपर विश्वास रखना उनकी कार्य क्षमता को बनाकर रखेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। व्यावसायिक समस्याओं को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपनी पढ़ाई और कैरियर से खिलवाड़ ना करें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन में भी लगाएं।

मीन –
दिन की शुरुआत में ही फोन द्वारा कोई खास समाचार मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। आज जो भी प्लानिंग करेंगे, उसे पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे। किसी उत्सव समारोह में जाने का आमंत्रण भी मिलेगा। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा कोई धोखा हो सकता है। इस समय खर्चों की अधिकता भी परेशान करेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से निराशा व तनाव रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस समय मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने की आवश्यकता है। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने में किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। विवाहित जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी पनप सकती है। बेहतर होगा कि आपस में ही बैठकर समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पर वर्तमान मौसम की वजह से अपना खान-पान और दिनचर्या को अवश्य संयमित रखें।

Parvatanchal