शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 26  नवंबर 2026

मेष – आज आपसी सहयोग और रचनात्मक सोच से घरेलू और सामाजिक काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। घर की मरम्मत, रिनोवेशन या सजावट को लेकर परिवार के लोगों के साथ योजना बनाएंगे। बुजुर्गों के अनुभव और बच्चों के नए विचारों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आर्थिक मामलों में किसी के साथ मिलकर किए गए काम या पार्टनरशिप से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। आपकी तकनीकी जानकारी और मेहनत की जमकर तारीफ होगी। आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग, टीचिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका मिल सकती है। सहकर्मियों और जूनियर स्टाफ के साथ अच्छे तालमेल से मुश्किल लक्ष्य भी समय पर पूरे होंगे। नई स्किल सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रिश्तों में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। एक-दूसरे के सपने पूरे करने में मदद करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के काम में हाथ बंटाएंगे। सिंगल लोगों को किसी वर्कशॉप या ग्रुप एक्टिविटी के दौरान कोई खास साथी मिल सकता है। कार्यक्षमता अच्छी रहेगी और दिनभर सक्रिय महसूस करेंगे। हालांकि लगातार खड़े रहकर या झुककर काम करने से पीठ के निचले हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है।

वृष – आज पारिवारिक परंपराओं, अनुशासन और अनुभवी लोगों की सलाह से जीवन के हर क्षेत्र में स्थिरता आएगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुरक्षित और लंबे समय की निवेश योजनाओं को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। बिजनेस में नियमों और नीतियों का पालन करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का सम्मान करने से विशेष लाभ होगा। एजुकेशन, बैंकिंग, कानून, ऑडिट और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह से करियर की दिशा स्पष्ट होगी। अपनी टीम में अनुशासन बनाए रखने में सफल रहेंगे। रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी। पारिवारिक परंपराओं और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारियों को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह प्रस्ताव परिवार की सहमति से पक्का होने के प्रबल योग हैं। विवाहित लोगों के बीच सम्मान और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को सामाजिक स्वीकृति मिलने की भी संभावना है। थायराइड से जुड़ी हल्की परेशानी को भी नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।

मिथुन – आज शानदार सफलता और खुशियां मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी बड़ी उपलब्धि या संतान से शुभ समाचार मिलने के कारण उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। पुराने निवेश से शानदार मुनाफा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से उत्साह बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं, जो सुखद और लाभदायक साबित होगी। आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत की खुलकर तारीफ होगी। उच्च अधिकारियों से पुरस्कार या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। मीडिया, मार्केटिंग, आईटी, शिक्षा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी नई टीम के नेतृत्व या बड़े प्रोजेक्ट की कमान मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंधों में खुशहाली और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे। रिश्ते में चल रही छोटी-बड़ी सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे और मनचाहे प्रस्ताव आएंगे। शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शारीरिक ऊर्जा, फिटनेस और रोगों से बचाव की क्षमता बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

कर्क – आज अपनी अंदरूनी समझ और सूझबूझ के आधार पर फैसले लेंगे। किसी मुश्किल परिस्थिति को शांत रहकर संभालना बेहतर होगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में किसी दूसरे की बातों में आकर निवेश करने के बजाय खुद पूरी जानकारी जुटाएं। बिजनेस में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। गैरजरूरी बहस में उलझने से बचना होगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और रणनीतियों को समय से पहले दूसरों के सामने जाहिर न करें। रिसर्च, लेखन, मनोविज्ञान, काउंसलिंग और एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन रचनात्मक और सफल रहेगा। ऑफिस में पीठ पीछे विरोध करने वाले लोगों से सावधान रहें। वे आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनर के साथ इतना अच्छा तालमेल रहेगा कि बिना कहे ही एक-दूसरे के मन की बात समझ लेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर साथी पर शक करने से बचें। जीवनसाथी के साथ शांत होकर बातचीत करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता और भरोसा बना रहेगा। नींद की कमी और ज्यादा सोचने के कारण दिनभर सुस्ती और हल्का सिरदर्द हो सकता है। पैरों में दर्द या सूजन की परेशानी भी हो सकती है।

सिंह – आज कुछ नया और रचनात्मक करने का उत्साह रहेगा। परिवार के युवा सदस्यों या बच्चों की नई योजनाओं और गतिविधियों में पूरा सहयोग करेंगे। घर में किसी रोमांचक यात्रा या नए प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई नया और छोटा निवेश शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में नए प्रयोग करने से लाभ के रास्ते खुलेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा बनेगा।
श आपके नए आइडिया और काम करने के तरीके से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। मीडिया, क्रिएटिव आर्ट्स, इवेंट मैनेजमेंट, सेल्स और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नया काम या अवसर मिल सकता है। नई तकनीक और स्किल सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में आपका आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। प्रेम संबंधों में ताजगी, रोमांच और उत्साह बढ़ेगा। पार्टनर के साथ किसी मजेदार जगह घूमने या रोमांचक गतिविधि में शामिल होने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से दिलचस्प बातचीत करने का मौका मिलेगा। आगे चलकर यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल सकती है। शारीरिक ऊर्जा और स्फूर्ति अच्छी रहेगी। दिनभर खुद को सक्रिय महसूस करेंगे।

कन्या – आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के अच्छे मौके मिलेंगे। परिवार में नई संपत्ति, गहने या घरेलू उपकरण खरीदने को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बिजनेस में किसी नई और लाभदायक योजना की शुरुआत करने के लिए दिन बेहद शुभ है। करियर में कोई बड़ा मौका, नई नौकरी का ऑफर या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। इससे भविष्य में बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। बैंकिंग, डाटा एनालिसिस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और परिवार की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाएंगे। सिंगल लोगों को किसी भरोसेमंद और समझदार व्यक्ति का साथ मिल सकता है। विवाहित लोगों के बीच शानदार तालमेल रहेगा। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से खुद को मजबूत और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

तुला – आज परिवार में सुख-शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। सभी सदस्यों के बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने पर मन प्रसन्न होगा। बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन या पारिवारिक मिलन की योजना भी बन सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंधों के कारण सभी काम आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक और तनावमुक्त रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाही पोस्टिंग का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिल सकते हैं। आर्ट, डिजाइनिंग, एचआर और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए दिन बेहद अनुकूल है। दोनों अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए परिवार की सहमति से विवाह प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और आपसी भरोसा बढ़ेगा। शारीरिक फिटनेस और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक – आज पिछले प्रयासों के नतीजों की समीक्षा करने और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का समय है। परिवार के किसी रुके हुए काम को पूरा होने में थोड़ा और समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश की समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाएंगे। बिजनेस में मुनाफा धीरे-धीरे मिलेगा, लेकिन इसके परिणाम लंबे समय तक फायदेमंद रहेंगे। अपने काम करने के तरीके की समीक्षा करके कमियों को दूर करने का सही समय है। रिसर्च, कृषि, रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े लोगों को धैर्य के साथ काम करने से लाभ होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को फिलहाल जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मौजूदा कार्यस्थल पर की जा रही मेहनत के अच्छे नतीजे जल्दी ही मिलेंगे। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को समय देने और धैर्य रखने की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं और एक-दूसरे से जुड़ी उम्मीदों पर शांत होकर बातचीत करें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और उनका सहयोग करने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सिंगल लोगों को सही साथी मिलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। पाचन तंत्र की सेहत, शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी होगा।

धनु – आज परिवार में उत्सव और खुशियों का माहौल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य, गृह प्रवेश या शुभ कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्तता रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के आने से घर में चहल-पहल बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होने से उत्साह और खुशी रहेगी। कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। रियल एस्टेट, इवेंट मैनेजमेंट, शिक्षा, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट या नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता और लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण वरिष्ठ अधिकारी नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास होगा। परिवार की मंजूरी मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेमी-प्रेमिका अपने रिश्ते को सगाई या शादी तक ले जाने का फैसला कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच मधुरता और अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा।  ज्यादा मीठा और तला हुआ भोजन करने से अपच या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

मकर – आज जीवन का कोई महत्वपूर्ण दौर सफलतापूर्वक पूरा होगा और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में किसी बड़ी उपलब्धि या शुभ समाचार के कारण उत्सव जैसा माहौल रहेगा। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की लाभदायक यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में विदेशों या नए बाजारों से संपर्क जुड़ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मल्टीनेशनल कंपनियों, इंजीनियरिंग, आईटी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। उच्च स्तर पर आपके काम की तारीफ होगी। नेतृत्व से जुड़ी नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। प्रेम संबंधों में संतुष्टि, अच्छा तालमेल और गहरा जुड़ाव महसूस होगा। पार्टनर के साथ चल रहे सभी पुराने मतभेद खत्म होंगे। दोनों भविष्य के लिए बड़ी योजनाएं बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी दूर की जगह यात्रा हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे। शारीरिक फिटनेस और रोगों से बचाव की क्षमता बनाए रखने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

कुंभ – आज सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी नए मेहमान के आने या संतान से जुड़ी शुभ खबर मिलने पर आनंद का माहौल रहेगा। घर की सजावट, बागवानी या कलात्मक चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। बिजनेस में नए आइडिया और ग्राहकों के साथ अपनापन भरे व्यवहार से अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग, मीडिया, कला, रिसर्च और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष सफलता और सम्मान मिलेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने और बिजनेस बढ़ाने के लिए दिन बेहद शुभ है। कार्यस्थल का माहौल सुखद रहेगा। महिला सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्यार, अपनापन और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। दोनों एक-दूसरे की छोटी-बड़ी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। विवाहित लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। परिवार बढ़ाने की योजना भी बन सकती है। सिंगल लोगों को किसी आकर्षक और संवेदनशील व्यक्ति का प्रस्ताव मिल सकता है। त्वचा की सेहत और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा।

मीन – आज दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों के साथ खुशियां बांटने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। घर में किसी शुभ समाचार या सफलता की खुशी में छोटी पार्टी या गेट-टुगेदर का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक मेलजोल में कुछ पैसा खर्च होगा। बिजनेस में टीमवर्क और लोगों से संपर्क बढ़ाने से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बेहतरीन तालमेल और दोस्ताना माहौल रहेगा। किसी टीम प्रोजेक्ट के सफल होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ और प्रोत्साहन मिलेगा। मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, पीआर, कला और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट और शानदार अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल संपर्कों के माध्यम से करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह, रोमांस और अपनापन बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी सामाजिक समारोह या दोस्तों की पार्टी में शामिल होने से आपसी जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों की किसी दोस्त के माध्यम से आकर्षक और मिलनसार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पर्याप्त नींद और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

Parvatanchal