हादसा: देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे मजदूर, रेस्क्यू जारी

हादसा: देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे मजदूर, रेस्क्यू जारी
Spread the love

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मनेरी डैम के पास भागीरथी नदी में देर रात 7 मजदूर टापू में फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया। इस कारण मजदूर टापू के दूसरी ओर फंस गए। देर रात करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को टापू से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शेष चार लोगों को निकालने का काम जारी है।
एसबीआई एप पोस्ट उजेली के मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम बीती रात सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची। मनेरी डैम में भागीरथी नदी पर टापू में फंसे मजदूरों ने बताया कि वह मनेरी में मजदूरी करते हैं और यहीं डैम के पास रहते हैं। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सी की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 3 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है। टापू पर फंसे चार अन्य लोगों को एक-एक करके टापू से बाहर निकाला जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन भागीरथी नदी पर जारी है।

Parvatanchal