सनसनी: राजधानी में कूड़े के ढेर में शव  मिलने से सनसनी, चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान

सनसनी: राजधानी में कूड़े के ढेर में शव  मिलने से सनसनी, चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। राजधानी देहरादून में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जामुनवाला में बुधवार को एक युवती का शव कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे पर भी बुरी तरह वार किए गए हैं। शव को सीमेंट के कट्टों और पॉलिथिन के थैलों से ढंककर छिपाने का प्रयास किया गया था।जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक व्यक्ति कूड़ा फेंकने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवती के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नचहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Parvatanchal