शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: गुरुवार, 19  नवंबर 2026

मेष – आज अचानक बदलाव और चुनौतियां सामने आ सकती हैं। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वाहन में खराबी आने से खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस में पुरानी योजनाएं विफल हो सकती हैं। गुस्से और जल्दबाजी के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है, हालांकि शाम तक परिस्थितियां संभलने लगेंगी। कार्यस्थल पर अचानक बड़ा बदलाव या नई पॉलिसी लागू हो सकती है। इससे काम करने का तरीका बदलना पड़ेगा। किसी प्रोजेक्ट की कमियों को लेकर बॉस के साथ तीखी बहस होने की आशंका है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अभी कुछ इंतजार करना बेहतर होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सिस्टम क्रैश होने या डिजिटल डाटा खोने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलतफहमी या अचानक कड़वा सच सामने आने से प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है। पार्टनर से बातचीत में कठोर शब्दों के कारण मामला बिगड़ सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पुराने विवाद दोबारा उठने से रिश्ते में तनाव बढ़ने की आशंका है। ब्लड प्रेशर बढ़ने या तेज सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

वृष – आज धैर्य, मेहनत और व्यावहारिक सोच से अपने काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। घर में लंबे समय से रुके निर्माण या मरम्मत के काम में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नियमित आय के स्रोतों से फायदा मिलेगा। बिजनेस में रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन ठोस और स्थायी मुनाफा प्राप्त होगा। आपकी कार्यक्षमता, समय की पाबंदी और समर्पण से वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। बैंकिंग, कृषि, रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी या नया क्लाइंट मिल सकता है। कठिन और लंबे समय से अटके काम अपनी एकाग्रता से पूरे कर पाएंगे। प्रमोशन के लिए आपकी दावेदारी और मजबूत होगी। रिश्ते में स्थिरता, ईमानदारी और भरोसा बना रहेगा। पार्टनर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराएंगे। विवाहित लोगों के बीच आर्थिक योजनाओं और घर की खुशहाली को लेकर सार्थक बातचीत होगी। सिंगल लोगों को गंभीर, मेहनती और समझदार व्यक्ति का साथ मिल सकता है। पेट में भारीपन या कब्ज जैसी परेशानी की आशंका रहेगी।

मिथुन – आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव, भ्रम और असमंजस रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर संदेह या चिंता होगी। अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों से गलतफहमी बढ़ सकती है। आर्थिक लेनदेन में धोखा होने की आशंका है। बिजनेस में छिपे विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले फिलहाल टालना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर असमंजस बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने के कारण काम में देरी हो सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को अच्छी तरह समझना जरूरी होगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। क्रिएटिव और लेखन से जुड़े लोगों की कल्पनाशक्ति चरम पर रहेगी। प्रेम संबंध में संदेह, असुरक्षा और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर की किसी बात का गलत अर्थ निकालने से रिश्ते में दूरी आएगी। विवाहित लोगों के बीच स्पष्ट बातचीत से भ्रम दूर हो सकता है। किसी पुराने छिपे हुए राज के सामने आने से भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, कफ या इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। माइग्रेन की समस्या भी उभर सकती है।

कर्क – आज गैरजरूरी चिंता, मानसिक तनाव और किसी अनजाने डर के कारण मन परेशान रह सकता है। घर में छोटी बातों को बढ़ाने से माहौल बोझिल हो सकता है। पुराने कर्ज या रुकी पेमेंट को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। परिवार के लोगों से बातचीत करने पर मानसिक बोझ कुछ कम हो सकता है। ज्यादा काम और समय सीमा का दबाव होने से मानसिक तनाव चरम पर रह सकता है। गलती होने के डर से आत्मविश्वास कुछ कमजोर होगा। सहकर्मियों के सहयोग से काम संभालने में मदद मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है, लेकिन तनाव में लिया गया बड़ा फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। रिश्ते में पिछली गलतियों या पुरानी कड़वी यादों के कारण मन दुखी रहेगा। पार्टनर से बातचीत कम होने पर अकेलापन महसूस हो सकता है। विवाहित लोगों को अपनी चिंताएं जीवनसाथी के साथ साझा करने से राहत मिलेगी। संदेह और जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक तनाव और चिंता ज्यादा हावी रह सकती है। इससे आराम की जरूरत महसूस होगी।

सिंह – आज आत्मविश्वास, आकर्षण और सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। परिवार में आपकी नेतृत्व क्षमता और उत्साह से माहौल खुशहाल बनेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में आपकी निडरता और क्रिएटिव सोच से बड़ा मुनाफा होगा। परिवार की महिलाओं का विशेष सहयोग मिलेगा। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व और तेजी से फैसला लेने की क्षमता की तारीफ होगी। मैनेजमेंट, मीडिया, फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या सम्मान मिल सकता है। टीम के लोगों को प्रेरित करने में सफल रहेंगे। आपके नए आइडिया को तुरंत मंजूरी मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। प्रेम संबंध में उत्साह, रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा से बेहद प्रभावित होगा। साथ में यादगार समय बिताएंगे। सिंगल लोगों की किसी पार्टी या कार्यक्रम में आकर्षक और उत्साही व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और तालमेल में नई ताजगी आएगी। श ऊर्जा और फिटनेस बनाए रखने पर ध्यान रहेगा।

कन्या – आज धैर्य, सहनशक्ति और सतर्कता की परीक्षा हो सकती है। परिवार की किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। अपनी संपत्ति और निजी मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे। आर्थिक मामलों में दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। आप सफलता के बेहद करीब हैं। लगातार रुकावटें आने के बावजूद चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। किसी प्रोजेक्ट के अंतिम चरण में नई मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन अपने अनुभव से उन्हें पार कर लेंगे। सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी और कानूनी मामलों में विशेष सावधानी जरूरी होगी। दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करनी होगी।  पिछले कड़वे अनुभवों के कारण नए रिश्ते में आगे बढ़ने से हिचकिचाहट हो सकती है। पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं स्पष्ट रखने से स्थिति बेहतर होगी। विवाहित लोगों को बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से रिश्ते में परेशानी हो सकती है। धैर्य रखने से संबंधों में सुधार आएगा। मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है।

तुला – आज रिश्तों में तालमेल, प्रेम और महत्वपूर्ण फैसलों का समय है। परिवार के लोगों के बीच स्नेह और एकजुटता बढ़ेगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। आर्थिक मामले में पार्टनर के साथ मिलकर लिया फैसला लाभदायक साबित होगा। बिजनेस में नई साझेदारी शुरू करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है। किसी महत्वपूर्ण चुनाव में भावनाओं और व्यावहारिक सोच के बीच संतुलन बनाकर सही फैसला ले पाएंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतरीन तालमेल से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। क्लाइंट के साथ डील फाइनल करने और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है। कला, डिजाइनिंग, कंसल्टेंसी और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण और सकारात्मक फैसला भी ले सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहद रोमांटिक, यादगार और खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव महसूस होगा। रिश्ते को विवाह में बदलने का फैसला हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे साथी के आने के प्रबल योग हैं। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और समर्पण चरम पर रहेगा। मन प्रसन्न और संतुलित रहने से स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक – आज भागदौड़ से दूर रहकर आराम करने और खुद के बारे में सोचने का मन होगा। परिवार में चल रहे तनावपूर्ण माहौल से कुछ समय अलग रहने पर मानसिक शांति मिलेगी। घर में शांत वातावरण में समय बिताने से विचारों में स्पष्टता आएगी। आर्थिक मामलों में नया निवेश या बड़ा खर्च करना उचित नहीं रहेगा। बिजनेस की रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा विचार करने का समय है। जल्दबाजी से बचना होगा। कार्यस्थल पर लगातार काम के दबाव के कारण छुट्टी लेने या काम की गति धीमी करने का विचार आ सकता है। पुराने अधूरे काम निपटाने के बाद नई जिम्मेदारियां लेना ठीक नहीं रहेगा। रिसर्च, प्लानिंग और पर्दे के पीछे होने वाले कामों के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। रिश्ते की गलतफहमियां दूर करने के लिए शांत होकर स्थिति को समझना जरूरी होगा। पार्टनर को कुछ निजी समय देने से तनाव कम हो सकता है। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ घर पर शांत समय बिताना बेहतर रहेगा। विवादित मुद्दे पर बहस करने से रिश्ते में परेशानी बढ़ सकती है। लगातार व्यस्तता के बाद शरीर और मन को आराम की जरूरत रहेगी।

धनु – आज अहंकार, विवाद और गैरजरूरी टकराव से विशेष सावधानी रखनी होगी। परिवार में संपत्ति या किसी पुराने मामले को लेकर तीखी बहस हो सकती है। इससे मन अशांत रहेगा और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। किसी पर भरोसा करके पैसा उधार देने पर उसकी वापसी मुश्किल होगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों के साथ तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालनी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण आपकी छवि खराब करने की कोशिश की जा सकती है। किसी प्रोजेक्ट का पूरा श्रेय अकेले लेने से विवाद बढ़ सकता है। कानूनी विवाद और ठेकेदारी से जुड़े लोगों को दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई में विशेष सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंध में अहंकार और कठोर शब्दों से तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर की किसी बात को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाने से रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच सकता है। विवाहित लोगों को आपसी तालमेल के लिए अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी। पुरानी गलतियों को बार-बार उठाने से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। कंधों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

मकर – आज मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और आत्मनियंत्रण से हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसले में आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े रुके काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस विस्तार के लिए की गई यात्रा अत्यंत लाभदायक साबित होगी। अपनी मेहनत से मुश्किल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कठिन से कठिन लक्ष्य भी समय से पहले हासिल कर लेंगे। प्रशासनिक सेवा, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा पद या प्रमोशन मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शानदार सफलता मिलेगी। बॉस आपके प्रदर्शन से बेहद खुश रहेंगे। रिश्ते में स्पष्टता और मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ चल रही सभी रुकावटें दूर होंगी। दोनों किसी रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव या छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सिंगल लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक ऊर्जा और स्टैमिना काफी अच्छा रहेगा। हालांकि ज्यादा काम करने से थकान बढ़ सकती है।

कुंभ – आज पुरानी मीठी यादें, खुशियां और भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा। बचपन के किसी दोस्त या पुराने रिश्तेदार से अचानक मुलाकात खुशी देगी। परिवार के साथ पुरानी यादें साझा करने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। बच्चों की किसी उपलब्धि से गहरा सुकून मिलेगा। दान-पुण्य के कामों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने संपर्कों, पूर्व सहकर्मियों या पुराने क्लाइंट की मदद से करियर में शानदार अवसर मिल सकता है। टीचिंग, आर्ट, सोशल वर्क, डिजाइन और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और सराहना मिलेगी। कार्यस्थल का माहौल बेहद सहयोगपूर्ण और तनावमुक्त रहेगा। लंबे समय से रुके प्रमोशन की बातचीत आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंध में निस्वार्थ स्नेह, अपनापन और मासूमियत रहेगी। किसी पुराने प्रेमी से दोबारा संपर्क हो सकता है या पुरानी यादें ताजा होंगी। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। पार्टनर के साथ किसी पुरानी पसंदीदा जगह पर जाने से रिश्ते में नई ताजगी आएगी। ठंडी चीजों के कारण गले में परेशानी होने की आशंका रहेगी।

मीन – आज मुश्किल और तनावपूर्ण परिस्थितियों से बाहर निकलकर शांति और स्थिरता की ओर बढ़ेंगे। परिवार का कोई पुराना विवाद खत्म होगा और घर में सुकून लौटेगा। किसी शांत जगह की यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग हैं। इससे मानसिक राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने का रास्ता बनेगा। बिजनेस में नए स्थान या नए बाजार की ओर कदम बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर चल रही उथल-पुथल शांत होगी और काम में स्थिरता आएगी। नौकरी में ट्रांसफर, विभाग बदलने या विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कठिन प्रोजेक्ट पूरा होने से मानसिक बोझ कम होगा। आईटी, शिपिंग, रिसर्च और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगतिशील रहेगा। पार्टनर के साथ पिछली कड़वाहट और तनाव पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला करेंगे। शांत माहौल में साथ समय बिताने से आपसी समझ बेहतर होगी। विवाहित लोगों के जीवन में चल रही अशांति खत्म होगी और घर में तालमेल लौटेगा। सिंगल लोग पुराने दुखद अनुभवों से उबरकर नई शुरुआत के लिए तैयार होंगे। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। शारीरिक रिकवरी के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत रहेगी।

Parvatanchal