हादसा: नदी में नहाते समय व्यक्ति की मौत, शवयात्रा में आया था शामिल होने

हादसा: नदी में नहाते समय व्यक्ति की मौत, शवयात्रा में आया था शामिल होने
Spread the love

संवाददाता

संवाददाता
पिथौरागढ़, 17 सितंबर। शव यात्रा में शामिल होने आए एक व्यक्ति की घाट क्षेत्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद व्यक्ति का शव बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, लोहाघाट निवासी सोबन सिंह (51) पिथौरागढ़ जिले के घाट क्षेत्र में एक परिचित की शव यात्रा में शामिल होने आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग सरयू नदी में नहाने लगे। तभी सोबन सिंह का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सोबन को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सोबन कुछ ही देर में नजरों से ओझल हो गए। हादसे की सूचना तत्काल एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को सोबन सिंह का शव मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Parvatanchal