स्मरण: क्षत्रिय समाज ने मनाई  महाराणा प्रताप की जयंती, जयकारों के साथ दी श्रद्धांजलि

स्मरण: क्षत्रिय समाज ने मनाई  महाराणा प्रताप की जयंती, जयकारों के साथ दी श्रद्धांजलि
Spread the love
देहरादून। महान क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप  की 483 वीं जयंती पर उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति देहरादून तथा उत्तराखंड क्षत्रिय चेतना मंच संस्था देहरादून की ओर से  श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को  महाराणा चौक रायपुर देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर  विचार व्यक्त करते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे मायनों में सर्व समाज के रक्षक थे। इससे पहले क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप एवं चेतक घोड़े की विशाल मूर्ति  को स्नान कराने बाद फूल मालाएं एवं पुष्प अर्पित किये। इसके साथ ही उनके सम्मान में जोरदार जयकारे लगाते हुए  उन्हें  हार्दिक नमन किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष ठा. धीरज सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष ठा. वीरेंद्र सिंह बिष्ट ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. तेजेंद्र सिंह रावत , कार्यालय सचिव ठा. दिगंबर सिंह नेगी, लेखा परीक्षक  मेजर महावीर सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य ठा. दिगंबर सिंह रावत, ठा. जय विक्रम सिंह कुंवर, ठा. गोपाल सिंह बिष्ट समेत अनेक सदस्यों के अलावा उत्तराखंड क्षत्रिय चेतना मंच संस्था से  अध्यक्ष ठा. मोहन सिंह चौहान, महासचिव ठा. रवि सिंह नेगी, ठा. शशिकांत शाही, ठा. राजीव पंवार, ठा. अशोकवर्द्धन सिंह आदि के साथ अनेक कार्यकारिणी के सदस्य के व अन्य अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Parvatanchal