आक्रोश:विधायक से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

आक्रोश:विधायक से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Spread the love
हरिद्वार। किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ कथित अभद्रता और मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय से सिंहद्वार चौराहे तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में धांधली के जरिए जीत हासिल करना चाहती है। प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल और अशोक शर्मा ने कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ ने कथित चुनावी अनियमितताओं का विरोध किया तो उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक और अन्य नेताओं ने हमला व मारपीट की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ दबाव और अभद्रता की घटनाएं लोकतांत्रिक माहौल को प्रभावित करती हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में मकबूल कुरैशी, ओपी चौहान, प्रदीप चौधरी, तीर्थपाल रवि, हरद्वारी लाल, सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश वालिया, सुमित भाटिया, संजय सैनी, कार्तिक कुमार, सदन लाल साहू, मांगेराम कश्यप, धर्मवीर सैनी, दिनेश कुमार, अनिल भास्कर, गौरव चौहान, पुनीत कुमार, जेपी सिंह, आशु श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, दीपक कोरी, सागर बेनीवाल, आशु भारद्वाज, प्रेम शर्मा, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, सपना सिंह, दिनेश पुंडीर, नकुल माहेश्वरी, समर्थ अग्रवाल, रविश भटीजा और वसीम सलमानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Parvatanchal