विशेष सूचना: बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करें

विशेष सूचना: बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन करें
Spread the love

 

वाहनी स्कॉलरशिप ट्रस्ट एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी और जिसका उद्देश्य कक्षा 12 के मेधावी छात्रों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

वाहनी पूरे स्नातक (अंडरग्रेजुएट) कोर्स के लिए पूर्ण सहायता प्रदान करता है। इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च और किताबों, लैपटॉप, इंटरनेट और यात्रा के लिए मासिक भत्ता शामिल हैं। इसके साथ ही, छात्रों को मेंटरशिप और करियर मार्गदर्शन भी मिलता है। हमारे स्कॉलर वर्तमान में IITs, NITs, DU, AIIMS और NLSIU जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में पढ़ रहे हैं।

पात्रता मानदंड:

1. पारिवारिक वार्षिक आय ₹ 3 लाख से कम हो

2. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 85% अंक हों

3. वर्तमान में कक्षा 12 में पढ़ रहे हों

आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है और हर साल 1 अगस्त से 1 नवंबर तक http://www.vahanischolarship.com पर उपलब्ध रहता है।

कृपया संलग्न फ्लायर देखें और किसी भी अन्य जानकारी के लिए बेझिझक संपर्क करें।

साक्षी गुप्ता
वाहनी पूर्व-छात्रा (Alumna)
91 9027391092

(पर्वतांचल द्वारा जनहित में प्रकाशित)

Parvatanchal