असुविधा: कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर’एक स्टेशन एक उत्पाद’ की स्टॉल पर नहीं हुआ कोई काम

असुविधा: कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर’एक स्टेशन एक उत्पाद’ की स्टॉल पर नहीं हुआ कोई काम
Spread the love

कोटद्वार(आरएनएस)।  रेलवे स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है और रेलवे प्लेटफार्म का भी नवीनीकरण किया गया है लेकिन एक स्टेशन एक उत्पाद की स्टॉल का अब तक निर्माण नहीं किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना में बनने वाले रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) की स्टॉल स्थापित करने की योजना है। इसके लिए रेलवे स्टेशन कोटद्वार के प्लेटफार्म पर स्थान भी चिह्नित किया गया है। प्लेटफार्म का जीर्णोद्धार तो कर दिया गया है, लेकिन यहां एक स्टेशन एक उत्पाद की स्टॉल बनाने का काम नहीं किया गया है।स्टॉल के लिए प्रस्तावित स्थान पर कूड़ेदान रखे गए हैं। दूसरी ओर, रेलवे स्टेशन के नए भवन के ऊपरी हिस्से समेत अलग-अलग जगहों पर रेस्टोरेंट, कैंटीन, शोरूम संचालित करने के रेलवे के प्रयास जारी हैं। रेलवे का मानना है कि इससे कोटद्वार से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन करने वाले रेल यात्रियों को रहने, खाने-पीने और विशिष्ट उत्पाद की खरीद करने का सरल माध्यम उपलब्ध होगा।
‘ओएसओपी के अंतर्गत स्टॉल बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रीय कारोबारी द्वारा अपने विशिष्ट उत्पाद की बिक्री के लिए स्टॉल संचालित करने का रेलवे को प्रस्ताव दिया जाता है, तो इस पर तेजी काम किया जाएगा।’

 -राजेंद्र कुमार मीणा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, रेलवे खंड नजीबाबाद

 

Parvatanchal