शोक समाचार: भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन

शोक समाचार: भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन
Spread the love
देहरादून। भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। उनके निधन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और शोक संवेदना व्यक्त की।
वीरेंद्र सिंह बिष्ट भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके थे। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्होंने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बिष्ट के निधन पर शोक जताया है।

Parvatanchal