तबादले: हरिद्वार में बदले गए 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र, एसएसपी ने जारी की तबादला सूची

तबादले: हरिद्वार में बदले गए 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र, एसएसपी ने जारी की तबादला सूची
Spread the love

हरिद्वार। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उपनिरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को थानों और कार्यालयों में भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। एसआई संजीत कंडारी को चौकी हर की पौड़ी से स्थानांतरित कर एसएसआई श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसआई अंशुल अग्रवाल को कोतवाली रानीपुर से हटाकर चौकी प्रभारी हर की पौड़ी बनाया गया है।
इसी क्रम में एसआई उमेश कुमार को चौकी शांतशाह से हटाकर चौकी प्रभारी लखनौता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआई देवेंद्र पाल को बाजार चौकी से स्थानांतरित कर थाना कनखल भेजा गया है। एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से स्थानांतरित कर बाजार चौकी लक्सर का प्रभारी बनाया गया है।
एसआई अमित को कनखल से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया है, जबकि एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना बुग्गावाला भेजा गया है।
इसके अलावा एसआई अजय को चौकी लखनौता से हटाकर चौकी प्रभारी शांतशाह बनाया गया है। एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी रेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से स्थानांतरित कर बाजार चौकी ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Parvatanchal