शिकंजा: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

विकासनगर(आरएनएस)।  नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को रुद्रप्रयाग से सकुशल बरामद करने के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। एसएसआई विवेक भंडारी ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को किशोरी की मां ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया था कि सुमित निवासी पौढ़ी, रुद्रप्रयाग उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।नाबालिग की तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद 25 अगस्त को किशोरी को रुद्रप्रयाग से बरामद कर लिया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी की ओर से दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को सेलाकुई थाना क्षेत्र से वांछित आरोपी सुमित ग्राम पौढ़ी रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया।

Parvatanchal