कामयाबी: पुलिस ने दस घंटे कर दिया में चोरी का खुलासा, दो आरोपी नगदी समेत गिरफ्तार

कामयाबी: पुलिस ने दस घंटे कर दिया में चोरी का खुलासा, दो आरोपी नगदी समेत गिरफ्तार
Spread the love

कोटद्वार(आरएनएस)।  भाबर क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित नर्सरी के गल्ले से करीब 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोरी के महज दस घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली गई।पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब दो बजे कंचनपुर स्थित नर्सरी में दो चोर घुसे और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर नर्सरी स्वामिनी सुनीता चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रात के समय घटना होने के कारण फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को फुटेज दिखाकर उनकी पहचान करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात मालन नदी के पास से मवाकोट निवासी देवांग सकलानी (19) और घमंडपुर निवासी दीपक सिंह (19) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Parvatanchal