तहरीर: युवती से मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप, तीन पर मुकदमा
रुड़की(आरएनएस)। एक युवक ने तीन लोगों पर बहन के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलवार को साबरी सराय रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की निवासी समीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन के साथ दस अगस्त को मोहम्मदपुर गांव में जाबिर, शबनम और अर्सलान निवासी मोहम्मदपुर, रुड़की ने मारपीट की थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन जहर खिला दिया था। घटना के बाद बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। पीड़ित ने अब पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सौतेली मां की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर मुकदमा
दूसरी ओर, नहर किनारे महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले में मंगलौर पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति ने दोनों पर प्रेम संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति अरविंद पंवार निवासी मुजफ्फरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का मेरठ निवासी आकाश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

