आफ़त: भारी बारिश के चलते कोटद्वार-दुगड्डा-लैंसडाउन-पौड़ी मार्ग हुआ बाधित
राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार से दुगड्डा, लैंसडाउन एवं पौड़ी जाने वाले मार्ग पर पांचवें किमी. एवं दुर्गा देवी मंदिर के पास मलवा आने से यातायात बाधित हो गया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सिद्धबली बैरियर कोटद्वार पर सभी वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों से अपील है कि मौसम एवं मार्ग की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

