मुलाकात: भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिला नर्सिंग अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल  

मुलाकात: भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिला नर्सिंग अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल  
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिला। राहुल गांधी के आमंत्रण पर हुई मुलाकात में प्रदेश के युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दों, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन पर चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लागू नकल विरोधी कानून, नकल के मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी और कई आरोपितों के जेल से बाहर आने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की संस्तुति के बावजूद ठोस परिणाम सामने नहीं आने और बेरोजगार युवाओं से जुड़े अन्य विषयों को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा।राहुल गांधी ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुडाकोटी और प्रदेश मीडिया प्रभारी बिट्टू वर्मा मौजूद रहे।राम कंडवाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हक और सम्मान की लड़ाई अब और मजबूती से आगे बढ़ेगी और युवाओं की आवाज संसद तक पहुंचाई जाएगी।

Parvatanchal