शिकंजा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शिकंजा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रुड़की क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इमलीखेड़ा निवासी अब्दुल रहमान उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को रहमतपुर गांव से आरोपी अब्दुल रहमान निवासी इमलीखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घर से निकली विवाहिता लापता
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से 22 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कृष्णानगर निवासी युवक ने बताया कि उनकी पत्नी 24 जुलाई को घर से निकली थी लेकिन देररात तक वापस नहीं लौटीं। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
मारपीट कर महिला को घर से निकाला
वहीं दूसरी तरफ एक महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि दो साल पहले उसकी शादी भगवानपुर चंदनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और सुसराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने छह माह की बच्ची को भी छीन लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Parvatanchal