बड़ा दावा: ‘ …भाजपा ज्वाइन करो, वरना… ‘ CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को मिली धमकी ?

बड़ा दावा: ‘ …भाजपा ज्वाइन करो, वरना… ‘ CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को मिली धमकी ?
Spread the love

नई दिल्‍ली (आरएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भाजपा ज्वाइन करने की धमकी दी गई थी। उनके पिता भगवान राव दीपके ने दावा किया है कि मई में उन्हें यह धमकी दी गई थी कि अगर अभिजीत भाजपा ज्वाइन नहीं करता है, तो लोगों को पता है कि उसके माता-पिता कहां रहते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने दावा किया है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने की धमकी मिली है। दीपके के पिता ने कहा कि उन्हें धमकी मिली थी कि या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। बता दें, अमेरिका से पढ़कर आए दीपके 36 दिनों के आंदोलन के बाद अपने गृह नगर पहुंचे हैं। इन 36 दिनों के भीतर वह देश-विदेश में काफी चर्चित हो गए हैं।
दीपके के पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए उनके पिता भगवान राव दीपके ने कहा कि मई में ही अभिजीत को यह धमकी मिली थी। उन्होंने कहा, “15, 16 या 17 मई के आसपास हमने यूट्यूब पर एक रील देखी थी। उसमें कहा गया था कि ‘अगर वह (अभिजीत) भाजपा का सदस्य नहीं बनता है, तो लोगों को पता है कि उसके माता-पिता कहां रहते हैं, उनसे निपट लिया जाएगा’।”
बता दें, मई के महीने में ही कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी। केंद्रीय सत्ताधारी दल की तरफ से भी इसे लेकर काफी बयान सामने आ रहे थे। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान ऐसे किसी भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
आंदोलन खत्म करने के बाद घर पहुंचे अभिजीत दीपके
भगवानराम दीपके की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब दीपके महीनों बाद अपने गृह नगर पहुंचे हैं। वहां पर जबरदस्त तरीके से उनका स्वागत किया गया। दीपके के पिता ने कहा, “उन्होंने (अभिजीत) ने वाकई बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया। अभिजीत ने जो पढ़ाई की है, उसका इस्तेमाल उसने अपने लिए न करके देश के लिए किया। यह बड़ी बात है।”
बेटे के घर वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस कार्यक्रम को सादा रखा है। उन्होंने कहा, ” अभिजीत को ज्यादा दिखावा करना नहीं पसंद। वह पहले भी अमेरिका से गांव आया था, तब भी उसने ऐसे किसी जश्न या कार्यक्रम के लिए मना कर दिया था। वह सादा जीवन पसंद करता है और फालतू का लोगों का ध्यान खींचना उसे पसंद नहीं है।

Parvatanchal