शिकंजा: सिद्धबली मंदिर में मंगलसूत्र चुराने के आरोप में यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार

शिकंजा: सिद्धबली मंदिर में मंगलसूत्र चुराने के आरोप में यूपी की दो महिलाएं गिरफ्तार
Spread the love

कोटद्वार(आरएनएस)। सिद्धबली मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को मेरठ निवासी संगम प्रजापति अपने परिवार के साथ सिद्धबली मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया था। तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कोतवाल प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिजनौर की ओर चले गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल दोनों महिलाएं फिर से किसी वारदात के इरादे से सिद्धबली मंदिर की ओर आ रही हैं जिस पर पुलिस ने 25 जुलाई को गुलर पुल के पास स्नेह रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पा रानी, निवासी रामपुरा, थाना धनौरा, जिला अमरोहा और सरोज, निवासी मोहम्मदपुर पट्टी, थाना बछरायूं, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

Parvatanchal