हादसा: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी-रामनगर रोड पर गेबुआ के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। महिला की हालत स्थित बनी हुई है। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4.35 बजे पदमपुर डोलिया निवासी 32 वर्षीय कमलेश आर्य पुत्र गोपाल राम से कमोला निवासी 35 वर्षीय बसंती थापा के साथ बैलपड़ाव से कमोला की ओर आ रहे थे।रामनगर की ओर जा रहे डंपर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल कमलेश ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता 108 सेवा से दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित किया। उन्होंने बताया कि कमलेश आर्य अपने भाई की टेंट की दुकान में कार्य करता था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया है।

