ब्रेकिंग न्यूज: सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत, निजी कार से लौट रहे थे चौकी
ऋषिकेश(आरएनएस)। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाने की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात प्रभारी विनोद कुमार की मंगलवार सुबह से सड़क हादसे में मौत हो गई। वह थाने में नाइट ड्यूटी करके निजी कार से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ब्रह्मपुरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गंभीर चोटें लगने की वजह से एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। विनोद कुमार पूर्व में भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी कार्य किया।
विनोद कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास घमंडपुर रानीपोखरी लाया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

