शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 27 अप्रैल 2022

मेष –
किसी भी अनिर्णय की स्थिति में वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लें।आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, परंतु आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। दोस्तों या संबंधियों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अकारण ही मन में उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों में उनका मार्ग दर्शन अवश्य करें। व्यापार में लापरवाही की वजह से नुकसान की स्थिति बन सकती है। अपने काम या प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर सावधान रहें। बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या कोई डील कैंसिल हो सकती है। नौकरी में ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा तथा मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
वृष –
किसी भी असमंजस की स्थिति में कुछ समय मनन और चिंतन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको अपने कई सवालों के जवाब स्वत: ही मिल जाएंगे।बदलते परिवेश की वजह से कुछ नीतियां आपने बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बीमा तथा निवेश संबंधी कार्यों में भी पैसा लगाना उत्तम रहेगा। घर के बाहर की गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें, क्योंकि इसका कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होने वाला है। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी अति आवश्यक है। इस समय कोई भी लेनदेन करना नुकसानदायक रह सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। वास्तु संबंधी नियमों का उपयोग करना वातावरण को और पॉजिटिव बनाएगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में योजनाएं बनाकर काम करें, वरना दिक्कत हो सकती हैं। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करें। वर्तमान मौसम की वजह से असंतुलित खानपान लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा और इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
मिथुन –
पिछले कुछ समय से आपने जो महत्वपूर्ण योजनाएं बना रखी हैं, उन्हें क्रियान्वित करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप का ध्यान अपने व्यक्तित्व और पर्सनैलिटी को निखारने में भी लगा हुआ है, और इसमें काफी हद तक आपको उपलब्धि भी हासिल हो रही है। स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है तो अभी उसके बारे में और अधिक सोच विचार करने की आवश्यकता है। कुछ समय अपने परिवार व नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्तों को मधुर बनाने में भी व्यतीत करें, क्योंकि किसी निकट संबंधी से किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है। व्यावसायिक स्थल पर आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाएं और अपरिचित लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। ध्यान रखें कि आलस की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। रक्त संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवा लें।
कर्क –
समय अनुसार अपनी कार्य प्रणाली तथा विचारों में भी परिवर्तन लाने से निर्णय लेना आसान हो जाता है, इसलिए अपनी योग्यता को पहचानें और उसे सही दिशा में लगाएं। दूसरों पर अधिक निर्भर रहने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। अपने ईगो और ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सहजता और धैर्य द्वारा अपने कार्यों को अंजाम दें। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा करेंगे। कार्यक्षेत्र में नवीनीकरण संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी। ध्यान रखें कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या वस्तु के खोने अथवा चोरी होने की आशंका बनी हुई है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई स्पेशल अथॉरिटी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु जरा सी सूझबूझ रखने से आपसी संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर अधिक ध्यान दें तो उचित रहेगा।
सिंह –
घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु उचित रिश्ता आ सकता है।परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था और अनुशासनहीनता को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और उसमें कामयाब भी रहेंगे। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। इसलिए फालतू बातों पर ध्यान ना दे कर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें। संतान की समस्याओं के निवारण के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। सहयोगियों और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि कोई इंक्वायरी वगैरह हो सकती है। अपनी किसी भी समस्या को जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान प्राप्त होगा। किसी प्रकार की चोट लगने या एक्सीडेंट जैसी स्थिति की संभावना लग रही है। बेहतर होगा कि आज वाहन ना ही चलाएं।
कन्या –
प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे तथा आपके संपर्क सूत्र भी बढ़ेंगे और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। आपकी कोई नकारात्मक बात दूसरों को दुःख दे सकती है और संबंध भी खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के समक्ष भी सार्वजनिक ना करें। शेयर्स, तेजी, मंदी जैसे व्यवसाय में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। जमीन जायदाद संबंधी व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए इन कामों पर पूरा ध्यान रखें। सरकारी लोग किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं।
विवाहेतर संबंधों में किसी प्रकार का खुलासा होने से उसका प्रभाव दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे संबंधों से दूर रहें और अपने घर परिवार पर ध्यान दें। मौसमी बुखार और खांसी जुकाम रह सकते हैं। अपने बचाव के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
तुला –
आज कोई भी सावधानीपूर्वक लिया गया निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक स्थिति बनाएगा। ग्रह स्थितियां यह भी मैसेज दे रही हैं कि अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक रूप से बहुत ही सुकून देगी। बहुत अधिक सोच-विचार करके अपने कार्यों को प्रारूप दें। अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दें। व्यवहार में सहजता बनाकर रखें। बच्चों की परेशानियों में उनका समाधान करने में आपका सहयोग आवश्यक है। व्यवसाय में कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी, परंतु आपका घर के कार्यों में सहयोग पारिवारिक वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।
नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक –
कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी जिससे आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आ जाएगी। संतान की शिक्षा या कैरियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार विमर्श होगा। आपका स्वाभिमान व आत्मविश्वास आपकी उन्नति में सहायक रहेगा।
कोई यात्रा का प्लान है तो अभी स्थगित ही रखें, क्योंकि इस वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्च आएंगे जहां पर कटौती भी संभव नहीं होगी। अभी आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आएंगी। आपको अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और परिश्रम करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। किसी भी मुश्किल स्थिति में परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आप को संबल प्रदान करेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। कामकाज की अधिकता के कारण तनाव और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करें।
धनु –
इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी कार्य क्षमता इस्तेमाल करने का उचित अवसर प्राप्त होगा। वर्तमान समय का भरपूर सम्मान करें। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं।आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है। विद्यार्थी फालतू गतिविधियों की अपेक्षा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहें। व्यापार में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत और प्रयासों की जरूरत है। इसके साथ कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको फायदेमंद परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे और जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर भी प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।
मकर –
आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। कुछ समय समाज सेवी संस्था के प्रति योगदान में भी व्यतीत होगा। वाहन या घर से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है तो अभी उससे संबंधित और अधिक सोच विचार करना आवश्यक है। पैसे के लेनदेन को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रखें। मार्केट में आपकी उत्तम छवि के कारण कोई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए व्यवसायिक लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें परंतु अपनी कार्यप्रणाली किसी के समक्ष उजागर ना करें। कोर्ट केस संबंधी मामला आज हल हो सकता है। घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। काम की अधिकता की वजह से थकान हावी हो सकती है। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ –
परिवारिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यताओं को पहचानें। समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां तैयार कर रहा है। आपको तरक्की करते देख कुछ लोगों में जलन की भावना जागृत हो सकती है। आप इन सब बातों को नजरअंदाज करके अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमी ना आए। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। मीडिया के माध्यम से नई जानकारियां मिलेंगी और आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी उचित हासिल होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में कुछ गलती हो सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। कब्ज व गैस की वजह से पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।
मीन –
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें, जिससे आप अपने आपको हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की व्यवस्था तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा। आज आप आराम और मस्ती के मूड में रहने की वजह से अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त नहीं रह पाएंगे, इसलिए लापरवाही की वजह से काम को स्थगित रखना ही ज्यादा उचित है। किसी मित्र के घर गेट-टुगेदर में कोई बहस जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली अभी यथावत ही रहेगी, परंतु आप फोन द्वारा अपनी पार्टियों के साथ संपर्क में अवश्य रहें। आपको महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आने से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल मधुर व खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना भावनात्मक खुशी प्रदान करेगा। घुटनों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

