अपडेट: घायल एसडीएम एम्स में भर्ती, शुरूआती जांच में पाई गई सर्वाइकल स्पाइन इंज्युरी
ऋषिकेश।
सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया को मंगलवार को अपराह्न 3 बजे एम्स की ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि वह सर्वाइकल स्पाइन इंज्युरी से ग्रसित है, साथ ही माथे में गुम चोटें लगी हैं। चिकित्सकों ने उनकी एमआरआई आदि जांचें लिखी हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके वाइटल्स ठीक हैं, मगर हाथ और पैर सुन हैं। चिकित्सकों ने इसकी वजह सर्वाइकल स्पाइन इंज्युरी को बताया है, एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

