कामयाबी: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लाखों रुपए की स्मैक समेत दो युवक गिरफ्तार

कामयाबी: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लाखों रुपए की स्मैक समेत दो युवक गिरफ्तार
Spread the love

अल्मोड़ा।  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.44 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार रात कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सौरभ के कब्जे से 10 ग्राम और रोहित के कब्जे से 6.44 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के पास से कुल 16.44 ग्राम स्मैक मिलने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सौरभ (22 वर्ष) अल्मोड़ा और रोहित (24 वर्ष निवासी अल्मोड़ा हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम अब स्मैक के खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोतों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अभियान में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, राकेश खेतवाल और गणेश पांडे शामिल रहे।

Parvatanchal