दलबदल: बहुत जल्दी भाजपा में जा सकता है दिग्गज कांग्रेसी नेता, सियासी हल्कों में अटकलें तेज

दलबदल: बहुत जल्दी भाजपा में जा सकता है दिग्गज कांग्रेसी नेता, सियासी हल्कों में अटकलें तेज
Spread the love
देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा अपनी धुर विरोधी कांग्रेस के भीतर बड़ी सेंध लगाने की फिराक में है। सियासी गलियारों में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं गरमा रही हैं।
अटकलें हैं कि दिग्गज नेता ने नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी कर ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं कि पार्टी के भीतर हुए नेतृत्व परिवर्तन से एक खेमा नाखुश है।माना जा रहा है कि यह खेमा कभी भी कांग्रेस के भीतर लावा बनकर फूट सकता है। कांग्रेस में अंसतोष और नाराजगी पर सत्तारूढ़ भाजपा की भी निगाह लगी है। सियासी हवाओं में दलबदल की चर्चाएं तेजी से तैर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता जो खुद
को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं, भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। चर्चा है कि हवा लग गई है। विधानसभा चुनाव में सबकुछ अनुकूल रहा तो दिग्गज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के पास दिग्गज नेता को राजनीतिक पुनर्वास का पूरा प्लान है। अटकलें तो यहां तक हैं कि उन्हें 2024 में  लोस सीट से चुनाव लड़ाने से लेकर उनकी सीट पर उपचुनाव तक की भूमिका बांध दी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर माना कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों से पहले भी इस दिग्गज नेता की बीजेपी में बात हो रही थी लेकिन तब बीजेपी इनकी शर्तों को मानने को तैयार नहीं थी।  वहीं  अब एक  बार  फिर कयास शुरू हो गए हैं।  माना जा रहा है कि दिग्गज नेता के परिवार का भी उनपर बड़ा दबाव है।

Parvatanchal