कामयाबी : अमेरिका ने आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया

कामयाबी : अमेरिका ने आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया
Spread the love

वाशिंगटन। अमेरिका ने आईएसआईएस के दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेना ने संयुक्त अभियान में ये सफलता पाई। ट्रंप ने कहा, आज रात मेरे निर्देश पर बहादुर अमेरिकी और नाइजीरिया की सशस्त्र सेनाओं ने दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादी को खत्म करने के लिए बहुत ही बारीकी से नियोजित और बेहद जटिल मिशन को पूरी तरह से सफल बनाया।
ट्रंप ने कहा, अल-मिनुकी को लगा था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि हमारे पास ऐसे सूत्र थे जो हमें लगातार यह जानकारी दे रहे थे कि वह क्या कर रहा है। अब वह न तो अफ्रीका के लोगों को आतंकित करेगा, और न अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले अभियानों की योजना बनाने में मदद करेगा। इस ऑपरेशन में हमारे साथ साझेदारी के लिए हम नाइजीरिया की सरकार का धन्यवाद करते हैं।
अल-मिनुकी को अबू बक्र इब्न मुहम्मद इब्न अली अल-मिनुकी के नाम से भी जाना जाता था। वो आईएसआईएस में वैश्विक स्तर पर दूसरे नंबर का नेता था। अल-मिनुकी मुख्य रूप से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय था। वह इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस के वरिष्ठ कमांडर के रूप में कार्यरत था और आईएसआईएस के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोविंसेस के लेक चाड डिवीजन के संचालन का निर्देशन करता था।

Parvatanchal