सैल्यूट: विक्टोरिया क्रॉस विजेता शहीद गबर सिंह नेगी को जयंती पर किया गया याद

सैल्यूट: विक्टोरिया क्रॉस विजेता शहीद गबर सिंह नेगी को जयंती पर किया गया याद
Spread the love

 

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

सत्येंद्र सिंह चौहान
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा द्वारा देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता भारत के वीर सपूत गढ़वाल राइफल्स के जाबांज जवान अमर शहीद गबर सिंह नेगी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बताया कि गबर सिंह नेगी का जन्म 21 अप्रैल 1895 को टिहरी जनपद के चंबा के पास मज्यूड़ गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। वह अक्तूबर 1913 में गढ़वाल रायफल में भर्ती हो गए थे। भर्ती होने के कुछ ही समय बाद गढ़वाल रायफल के सैनिकों को प्रथम विश्व युद्ध के लिए फ्रांस भेजा गया, जहां 1915 में न्यू शैपल में लड़ते-लड़ते 20 साल की अल्पायु में वो शहीद हो गए। मरणोपरांत गबर सिंह को ब्रिटिश सरकार के सबसे बड़े सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गया।

सबसे कम उम्र में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले शहीद गबर सिंह नेगी थे। तब से हर साल 21 अप्रैल को चंबा में बने उनके स्मारक स्थल पर गढ़वाल राइफल द्वारा परेड कर उन्हें सलामी दी जाती है।इस मौके पर महासभा से जुड़े उत्तम सिंह असवाल, भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज, अमित कुमार, पंकज सिंह गुसाईं, चन्द्र प्रकाश, अंशु सिंह व नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Parvatanchal