भाजपा: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक भरत सिंह चौधरी व विधायक शैलारानी रावत

भाजपा: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक भरत सिंह चौधरी व विधायक शैलारानी रावत
Spread the love

 

जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल के आह्वान पर जिला, मंडल शक्ति केंद्रों व बूथों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

दिलवर सिंह बिष्ट
रुद्रप्रयाग यहां भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को जिला कार्यालय के साथ- साथ प्रत्येक मंडल मुख्यालय, शक्ति केंद्रों एवं बूथों के गांव गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को विधिवत रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक विधानसभा में संयोजक तथा प्रत्येक मंडलों में प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को मंडल संयोजक एवं सह सयोजक के रूप में जिम्मेदारियां दी गईं । कार्यक्रम के तहत भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान , स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का सम्मान ,सामाजिक क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त महानुभवों का सम्मान तथा जगह-जगह राष्ट्रीय चेतना रैली का आयोजन किया गया ।
जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा महाउत्सव है, जिसका अर्थ स्वतंत्रता की ऊर्जा का अमृत है। मतलब कि क्रांतिकारियों , स्वतंत्रता सेनानियों व देशभक्तों के सशक्त संघर्ष से हासिल हुई स्वाधीनता का एक ऐसा अमृत है जो कि सदैव देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है । हमारे मन में नए विचार नए संकल्पों को लाते हैं । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वन रैंक, वन पेंशन लागू कर हमेशा सैनिकों के सम्मान में खड़ी रही है । यह हमारे लिए गौरव की बात है । कार्यक्रम में उपस्थित रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी का आजादी का अमृत महोत्सव का आह्वान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की स्वतंत्रता आंदोलन को श्रद्धांजलि है और यह हमारे लिए नए उत्साह ,अति उत्साह को प्रेरित करने और फिर से जागने का अवसर है ।


कार्यक्रम में शामिल अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेव शाह ने कहा कि अमृत महोत्सव का उद्देश्य हमें उन शहीदों को भी याद करना है जो हमारे इतिहास के पन्नों पर अंकित न हो सके। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, रुद्रप्रयाग विधान सभा के कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र भंडारी , भाजपा के वरिष्ठ भारत भूषण भट्ट अजय सेमवाल विकास डिमरी ,गौरव चौधरी, संजय राणा, जगमोहन रावत , सुरेंद्र बिष्ट , भूपेंद्र बिष्ट ,शालिनी गोस्वामी, विमला देवी आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । वहीं केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने गुप्तकाशी मंडल के देवर बूथ के देवर गाँव में मंडल अध्यक्ष विनोद देवशाली , केदारनाथ विधान सभा कार्यक्रम सयोंजक ममता नोटियाल एवं भाजपा के वरिष्ठ विजय लक्ष्मी पंवार ,कमल रावत ,रीना अग्रवाल व सुरेश तिवारी आदि पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ प्रतिभाग किया । इस दौरान कार्यक्रम में श्रीमती शैला रानी रावत ने सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का अर्थ आजादी की उर्जा का अमृत , स्वतंत्रता योद्धाओं की प्रेरणा का अमृत ,और आत्म निर्भरता का अमृत है। इसलिए यह महोत्सव राष्ट्र जागरण का पर्व,एवं सुशासन के सपनो को साकार करने का त्योहार और वैश्विक शांति और विकाश का त्यौहार है ।
जिला महामंत्री विक्रम कंडारी , अनूप सेमवाल ने अपने-अपने मंडलों में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम सभी मंडलों के मंडल मुख्यालयों ,शक्ति केंद्रों एवं बूथों के विभिन्न गाँवो में किए गए । वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों के अंतर्गत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

Parvatanchal