न्याय: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतार दिया था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
शिवमोग्गा। कर्नाटक में भद्रावती कोर्ट ने पति की हत्या के मामले में एक महिला और उसके प्रेमी को मौत की सजा सुनाई है. आरोप यह था कि, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी. कोर्ट की तरफ से आरोपियों को दोषी ठहराये जाने के उन दोनों को मौत की सजा सुनाई गई.
पीड़ित शख्स शिवमोग्गा के भद्रावती में सुरगिनथोपी का रहने वाला था. उसकी पत्नी और उसका प्रेमी दोषी अपराधी है. खबर के मुताबिक, पति उसके रिश्ते में रुकावट डाल रहा था. ऐसे में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की योजना बनाई.
आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने ड्रग्स का इस्तेमाल करके महिला के पति को बेहोश कर दिया और फिर उसे गला घोंटकर मार डाला. इस अपराध को अंजाम देने में प्रेमी ने भी मदद की.
इस बारे में भद्रावती के पेपर टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. उस समय के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर मंजूनाथ, जिन्होंने मामले की जांच शुरू की थी, ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी.
ट्रायल के बाद, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया है. जज इंदिरा मैलास्वामी चेट्टियार ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए मौत की सजा और 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसमें से शिकायत करने वाले को 5 लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया. सरकारी वकील रत्नम्मा ने इस केस की पैरवी की थी. तालुक कोर्ट में मौत की सजा मिलना बहुत कम होता है.

