शाबाश: पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की गुनगुन ने प्राप्त किया प्रदेश में 17वां स्थान 

शाबाश: पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर की गुनगुन ने प्राप्त किया प्रदेश में 17वां स्थान 
Spread the love

 

हरिद्वार। पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में हाई स्कूल और इंटर के परीक्षाफल से विद्यालय स्टाफ बहुत प्रसन्न है। प्रधानाचार्या पूनम राणा ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 222 छात्राओं को सफलता मिली है। इनमें से 15 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किया है। सभी विषयों में विद्यालय का परिणाम 100% रहा। इंटरमीडिएट स्तर पर भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल परीक्षा परिणाम 89% रहा। 184 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, जिनमें 24 छात्राओं ने सम्मान के साथ 75% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया। लगातार दूसरे वर्ष भी विद्यालय की एक छात्रा गुनगुन पुत्री ओंकार ने प्रदेश स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पिछले वर्ष भी कक्षा 10 में विद्यालय की छात्रा जैनब ने राज्य सम्मान सूची में 25वां स्थान प्राप्त किया था।

Parvatanchal