सराहना: केंद्रीय विद्यालय के पक्ष में भूमि हस्तांतरित होने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सम्मान

सराहना: केंद्रीय विद्यालय के पक्ष में भूमि हस्तांतरित होने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का सम्मान
Spread the love

 

ऋषिकेश। आईडीपीएल में 2.14 हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विद्यालय के पक्ष में हस्तांतरित होने पर विद्यालय प्रशासन और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया। शनिवार को आईडीपीएल स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सम्मानित कर आभार जताया गया। प्रधानाचार्या उर्मिला आर्या ने सांसद त्रिवेंद्र रावत के प्रयासों की तारीफ की। कहा कि वर्तमान में जिस आईडीपीएल की जिस भूमि पर विद्यालय है, उक्त भूमि वन विभाग के अंडर में चली गई थी। जिससे विद्यालय बंद होने और यहां के बच्चों का रायवाला स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्थानान्तरण किया जाना था। लेकिन अब विद्यालय को आईडीपीएल की 2.14 हैक्टेयर भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने सांसद से विद्यालय में कक्षा एक व दो के लिए प्रवेश दुबारा से आरंभ करवाने की मांग की।भााजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिह राणा ने कहा कि सांसद से नवीन भवन निर्माण की कार्रवाई करवाने का निवेदन किया और आईडीपीएल प्लांट की 103 एकड भूमि पर सेमी कंडक्टर प्लांट अथवा डाटाबेस सेंटर स्थापित करवाने की मांग की। जिससे लगभग दस हजार परिवारों को रोजगार प्राप्त हो सके। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आईडीपीएल प्लांट की भूमि पर उक्त मांग को लेकर गंभीर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बापूग्राम क्षेत्र समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी और केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से बात कर शीघ्र ही स्थाई समाधान की बात कही। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिह सजवाण, संदीप गुप्ता, देवेन्द्र नेगी, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं, किशन सिह नेगी, गणेश रावत, कृष्ण कुमार सिंघल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, पूनम डोभाल, सुमन रावत, हर्षवर्धन रावत, सतवीर भंडारी, राजेश कोटियाल, मुस्कान, दिनेश रावत, संजय ध्यानी, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, विनोद नाथ आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal