शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

मेष : आपका कोई काम अधूरा है, तो किसी शुभचिंतक की मदद से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का आपका प्रयास भी सफल रहेगा। कलात्मक कामों में रुचि बनी रहेगी। मनमाफिक समय बिताने से आप फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी अशुभ खबर मिलने से मन व्यथित हो सकता है। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। यह समय बहुत धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थकान की वजह से सिरदर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
वृष : आज आप अपने अंदर जबरदस्त जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी खास काम को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान भी महसूस नहीं होगी। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी। अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आप और बेहतर ढंग से सोच पाएंगे। मित्रों या किसी संबंधी के साथ निजी कारणों को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा, लेकिन यह सिर्फ आपका भ्रम होगा। इसलिए सकारात्मक बने रहें। व्यावसायिक गतिविधियों में और ज्यादा प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी और नए संपर्क भी बनेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का समझौता न करें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य और मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। पेट खराब होने की वजह से भूख कम लगना और अपच जैसी समस्याएं रह सकती हैं। संयमित दिनचर्या रखना जरूरी है।
मिथुन : पिछले कुछ समय से जिस खास काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, आज उसके बेहतर नतीजे सामने आ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहे और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारे। इससे किसी भी खास फैसले को लेने में सहजता मिलेगी। क्रोध और आवेश में आने से बचें। नकारात्मक गतिविधियों और विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि किसी तरह की अनबन की आशंका है। बड़ों के मार्गदर्शन में समस्याएं सुलझाएं। अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को गुप्त ही रखें, क्योंकि आपके किए काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। कर्मचारियों के बीच भी कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग के लिए बाहर जाना सभी को खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। काम का दबाव और चिंता की वजह से स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन और योग पर ज्यादा ध्यान दें।
कर्क : आज का दिन परिवार और मित्रों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। घर की देखरेख से जुड़ी कुछ योजनाओं पर सलाह-मशवरा हो सकता है और ये योजनाएं बहुत अच्छी साबित होंगी। व्यस्तता के बावजूद अपने पारिवारिक कामों को प्राथमिकता पर रखें। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है। अचानक घर में मेहमानों के आने से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत ज्यादा मेहनत और सावधानी की जरूरत है। इसलिए एक तय रणनीति बनाकर काम करें। साझेदारी वाले व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। घर की व्यवस्था अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगी। विवाहेतर संबंधों का नकारात्मक असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। किसी वजह से तनाव और मानसिक अशांति रह सकती है। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी बिताएं, इससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
सिंह : अपने लक्ष्य को साफ देखने और उस पर ध्यान देने के लिए समय बहुत अच्छा है। मन में अच्छे विचार रहने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि इसकी वजह से बनते हुए काम रुक सकते हैं। किसी करीबी संबंधी की वजह से घर की व्यवस्था में तनाव आ सकता है। बेहतर होगा कि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर न होने दें। व्यवसाय में बहुत ज्यादा कार्यभार की वजह से कार्यस्थल पर ही ध्यान बनाए रखें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा या मार्केटिंग को टालना ही बेहतर रहेगा। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से जुड़ी नियमित जांच करवाएं और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
कन्या : आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी और आप उन्हें अच्छी तरह निभा भी लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए भी कुछ योजनाएं बन सकती हैं। कुछ समय आत्ममंथन और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए भी जरूर दें। गुस्से की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन चिंतित रह सकता है। हालांकि समय रहते आप समाधान भी निकाल लेंगे। व्यवसाय में अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने की कोशिश करें। इस समय कुछ मंदी की स्थिति रह सकती है। किसी कर्मचारी की मीठी बातों में आकर भरोसा न करें, बल्कि अपनी काबिलीयत पर विश्वास रखें। किसी असमंजस की स्थिति में परिवार की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बीतेंगे। घर का माहौल आनंददायक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
तुला : कहीं पेमेंट फंसी हुई है, तो आज मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी और आपसी मेल-मिलाप सभी को खुशी देगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से उसका हल निकल सकता है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। दूसरों पर ज्यादा अनुशासन थोपने की बजाय अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। हालांकि हर समस्या का हल आप अपनी व्यवहार-कुशलता से निकाल लेंगे। किसी तरह की पार्टनरशिप की योजना को आज टाल दें। पहले उस पर ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नौकरी से जुड़े मामलों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी बहुत बेहतरीन स्थितियां नहीं बन रही हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में भी अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। इस समय मौसमी वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी।
वृश्चिक : मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। उन्नति का कोई रास्ता भी खुल सकता है। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके राहत महसूस करेगा। अपने करीबी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। गलतफहमी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी मदद करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग समय की कीमत जरूर समझे। सही समय पर सही काम न करने से नुकसान आपको ही होगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई काम अगर रुका हुआ है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें। किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर और मेल-मिलाप से जुड़ा कार्यक्रम बन सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर कोशिश करें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नियमित जांच करवाते रहें।
धनु : अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखें, इससे आप किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। घर के रखरखाव और सुधार से जुड़े कामों की भी रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान और सेवा का ध्यान रखने से उन्हें खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है। लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। कोई अप्रिय खबर मिलने से मन कुछ विचलित रहेगा। खुद को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी मौज-मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। कारोबार में अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क बनाए रखें, क्योंकि कुछ अच्छे आर्डर या अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश करना आपको चिंता में डाल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लेकिन विवाहेतर संबंधों से दूर रहें, वरना मान-हानि जैसी स्थिति बन सकती है। ज्यादा काम के बोझ से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।
मकर : ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन इसके लिए कर्मप्रधान बने रहना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी बनने की संभावना है। मन में किसी भी तरह के निराशाजनक विचार न आने दें। अपने व्यवहार को सहज बनाए रखें। बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालें। किसी को वादा करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान जरूर रखें। व्यवसायिक मामलों में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आज कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। लेकिन इस दौरान किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के पूरे योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी और आप अपने कामों को और बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
कुंभ : रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताना फायदेमंद रहेगा। अगर आपका कोई काम अधूरा है, तो किसी शुभचिंतक की मदद से आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का आपका प्रयास सफल रहेगा। खुद पर भरोसा रखें। युवा वर्ग अपनी लापरवाही या व्यवहार-कुशलता की कमी की वजह से व्यवसायिक मामलों में धोखा खा सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। आर्थिक मामलों में अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है। इस समय व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। सही व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। संयम बनाए रखें। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लेकिन विवाहेतर संबंधों का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें।
मीन : किसी खास काम को लेकर किए गए प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। बस कोई भी फैसला लेने से पहले सही विचार-विमर्श जरूर कर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। धार्मिक आयोजन से जुड़ा कार्यक्रम भी बन सकता है। रुपये-पैसे के मामले में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। धोखे की आशंका है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा और उन्हें ठीक तरह निभा न पाने की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएं। कारोबारी गतिविधियां पहले की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित होंगी। लेकिन किसी अजनबी के साथ डील फाइनल करते समय हर पहलू पर ठीक से सोच-विचार जरूर करें। हालांकि लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। ऑफिस में आप उच्च अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ समय अपने परिजनों के साथ बिताने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह की गलतफहमी को जगह न दें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। घुटनों और टांगों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।
