विवाद: नेपाली फ़ार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क के नामकरण को लेकर पांच अप्रैल को होगी महापंचायत

विवाद: नेपाली फ़ार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क के नामकरण को लेकर पांच अप्रैल को होगी महापंचायत
Spread the love

ऋषिकेश। क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति ने नेपाली फार्म तिराहे स्थित निर्माणधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क किए जाने की मांग उठाई है। इसके लिए समिति आज महापंचायत करेगी। शुक्रवार को नेपाली फार्म तिराहे स्थित निर्माणधीन पार्क में क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा पूर्णतया दिल्ली से संचालित होती है और अपने आकाओं को खुश करने के लिए उत्तराखंड की क्षेत्रीय अस्मिता को मिटाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड में यदि प्रदेश के शहीदों की मूर्ति नहीं लगेगी, तो किसकी लगेगी। हम सब क्षेत्रवासियों को चाहिए कि पांच अप्रैल को प्रस्तावित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भाजपा को चेताने का काम करें। समिति के सदस्य सुधीर राय रावत ने कहा कि नेपाली फार्म स्थित निर्माणधीन पार्क में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीदों की ही प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो समूचे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। मौके पर शीशपाल पोखरियाल, कुसुम जोशी, अरुण थपलियाल, गौतम राणा, धर्मेंद्र सिंह, कमल सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, दिनेश पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, अनिल पडियार, विनोद चौहान, कैलाश बिंजोला, यशपाल सिंह असवाल, विनोद भट्ट, दीवान सिंह राणा, बिशन सिंह राणा, शांति प्रसाद थपलियाल, लालमोनी राठौड़ी, गजेंद्र सिंह खारोला, शबनम आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal