आलोचना: राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अधिकारी की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना

आलोचना: राहुल गांधी ने पूर्व सैन्य अधिकारी की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना
Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजधानी देहरादून में सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए। उन्होंने रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं। आज उत्तराखंड, भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एमके जोशी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं, आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा,  भाजपा राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

Parvatanchal