सबक: शराब के नशे में चला रहा था टैक्सी, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

सबक: शराब के नशे में चला रहा था टैक्सी, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज
Spread the love

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने शराब के नशे में टैक्सी कार चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम धारानौला बाजार में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आल्टो कार संख्या यूके01-टीए-3985 को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन चालक हरीश चंद्र तिवारी पुत्र गंगा दत्त तिवारी निवासी डोबा, अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। साथ ही 14 हजार रुपये का चालान भी किया गया
अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
उधर, लमगड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डिग्री कॉलेज तिराहे से करीब 20 मीटर आगे भनोली मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब मैकडॉवल नं. 01 व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम खीमू (40) पुत्र गोधन, निवासी बालीखेत, पोस्ट बसोली, दन्या, जनपद अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल प्रदीप रौतेला शामिल रहे।

Parvatanchal