बूथ स्तर तक पहुँचाएँ सरकार की विफलताएंः सुरेश डिमरी
2027 के चुनावी समर के लिए कमर कसे कांग्रेस
गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी, चमोली की मासिक बैठक आज मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने सभी ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों को अनिवार्य रूप से मासिक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन का बूथ स्तर तक मजबूत होना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से चुनावी मोड में आ जाएं और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाएं।
वक्ताओं ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। बैठक में कहा गया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में वृद्धि हुई है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्रस्त है।
नेताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जिले के प्रत्येक बूथ और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, आईटी सेल जिलाध्यक्ष मनोज रावत, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी व महेंद्र सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी शूरसिंह बिष्ट, मुकुल विष्ट, वीरेंद्र बर्त्वाल, मदन लोहानी, नरेंद्र सिंह सजवाण, हर्षवर्धन नेगी, मोहन नेगी ‘पहाड़ी’, दर्शन लाल, गोवर्धन टम्टा, विक्रम शाह और सुरेशालाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

