ईमानदारी: क्वीरा परिवार ने होली समारोह में गिरा लाखों का मंगलसूत्र लौटाया, हर जगह हो रही तारीफ

ईमानदारी: क्वीरा परिवार ने होली समारोह में गिरा लाखों का मंगलसूत्र लौटाया, हर जगह हो रही तारीफ
Spread the love

हल्द्वानी। कुंवरपुर गौलापार के देवला तल्ला क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र क्वीरा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक महिला का लाखों रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र गिर गया, जिसे क्वीरा परिवार ने खोजकर सकुशल लौटा दिया।देवलातल्ला निवासी हरेंद्र क्वीरा के घर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुए होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान गांव के ही फार्मासिस्ट गौतम बिष्ट की पत्नी नेहा बिष्ट का करीब सवा दो तोले का सोने का मंगलसूत्र अचानक कहीं गिरकर खो गया। मंगलसूत्र गायब होने का पता चलते ही नेहा बिष्ट और उनके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और करीब छह घंटे तक लगातार तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।शाम करीब पांच बजे जब इस घटना की जानकारी हरेंद्र क्वीरा और उनके परिवार को मिली तो उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। हरेंद्र क्वीरा, उनकी पत्नी विद्या क्वीरा और बहू भावना क्वीरा ने पूरे घर और लॉन का कोना-कोना छान मारा। काफी प्रयास के बाद लॉन में मंगलसूत्र मिल गया।हरेंद्र क्वीरा ने तुरंत मंगलसूत्र नेहा बिष्ट को सौंप दिया। मंगलसूत्र वापस मिलने पर गौतम बिष्ट और उनकी पत्नी ने क्वीरा परिवार का आभार जताते हुए कहा कि यह घटना साबित करती है कि समाज में ईमानदारी आज भी जिंदा है।

Parvatanchal