हादसे: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत  

हादसे: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत  
Spread the love

रुड़की।  धनौरी में तिरछे पुल के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर णार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि, नागल पलूनी निवासी सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी के तिरछे पुल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई।

सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
क्षेत्र के मेहवड़ खुर्द और इमलीखेड़ा के बीच सड़क कई जगह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

सड़क हादसे में कार सहित पांच लोग घायल
उधर, झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग कस्बे से कुछ ही आगे पेट्रोल पंप के पास बलेनो कार की टक्कर ट्रैक्टर बोगी से होने से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी विशाल ट्रैक्टर बोगी लेकर मंगलौर से झबरेड़ा आ रहा था। कस्बे से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर बोगी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक टक्कर लगते ही ट्रैक्टर से दूर सड़क पर जा गिरा तथा घायल हो गया। कार में सवार चार लोग जो पंजाब के निवासी थे, कार चालक लवप्रीत उम्र 28 वर्ष सहित घायल हो गए।

आईआईटी की आवासीय इमारत में सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत
दूसरी ओर, आईआईटी रुड़की की एक आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एसी लगाने का कार्य कर रहे एक युवक की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिसर में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार संस्थान की रिहायशी बिल्डिंग में ठेकेदार के माध्यम से एसी लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 18 वर्षीय मोहम्मद हयाक उर्फ इसाक पुत्र आस मोहम्मद, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, लोनी, जिला गाजियाबाद सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

Parvatanchal