हरिद्वार के मंगलौर में बीमार व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर की जीवन लीला समाप्त

हरिद्वार। जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रस्त था और कल ही वह डिस्चार्ज होकर घर आया था, फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी में जुटी हुई हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप कॉलोनी से 19 फरवरी गुरुवार के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया गया है कि राजेश प्रजापति कमरे से गोली चलने की आवाजा आई। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे के अंदर गए तो देखा कि प्रजापति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
मामले में सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्राथमिक जांच पड़ताल और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए रूड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि राकेश प्रजापति बीते गुरुवार दिन ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आया था। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राकेश प्रजापति बीमारी के चलते मानसिक तनाव में था और उसी वजह से उसने आत्महत्या की। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है, उधर, घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस हर पहलुओं से घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


