नैनीताल में एचआईवी पॉजिटिव कैदी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

नैनीताल में एचआईवी पॉजिटिव कैदी की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड में एचआईवी पॉजिटिव एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। यह मामला नैनीताल जिला जेल का है। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद एक एचआईवी पॉजिटिव विचाराधीन बंदी की देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कैदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। जो नैनीताल जेल में बंद था। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। वहीं, कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबकि, हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी एक युवक को बीते साल अप्रैल महीने में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसे न्यायिक हिरासत में नैनीताल जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि युवक नशे के इंजेक्शन का आदी था और इसी कारण वो एचआईवी संक्रमण का शिकार हो गया था।
नैनीताल जेल में अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया, फिर उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। बताया जा रहा कि जेल में बंद कैदी को पहले काला पीलिया (जॉन्डिस) भी हो चुका था। हालांकि, इससे वो उबर गया था। पिछले कुछ समय से उसे लगातार बुखार की शिकायत बनी हुई थी और एसटीएच में उसका उपचार चल रहा था। 18 फरवरी की देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जिससे कैदी की मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई गई। जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   रणवीर सिंह धमकी मामला : अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल कर हैरी बॉक्सर ने मांगे थे 10 करोड़ रुपए

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!