शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 06 अप्रैल 2022

मेष –
आप कुछ स्पेशल कार्य करने जा रहे हैं तो पहले तो आलोचना होगी पर बाद में लोग आपके पक्ष में भी आएंगे। इसलिए लोगों की परवाह ना कर के अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों से सहयोग की आस रखना बेकार है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद की स्थिति बन रही है। शांति और धैर्य बनाए रखें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ अपनी समस्या शेयर करना उचित रहेगा। अपनी मनोवृति सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला लेने के लिए हालात ठीक नहीं है। इस समय भविष्य संबंधी गतिविधियों पर समय न लगाकर मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस संबंधित कामों में दिक्कतें आएंगी।
परिवार जनों का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा मेडिटेशन से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृष –
सामाजिक तथा धार्मिक गतिविधियों में आपका निस्वार्थ योगदान आपकी उचित पहचान भी बनाएगा। ग्रह गोचर अनुकूल है। आपकी कोई आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है। अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। मन में सुकून और शांति रहेगी।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल रखना आपके लिए पछतावा भी पैदा कर सकता है। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। किसी भी मीटिंग आदि में वार्तालाप करते समय रूपरेखा अवश्य बना ले।
कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। भरोसेमंद पार्टियों से उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी कामों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी काम करते वक्त सावधानी रखें। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अनुशासित दिनचर्या रखने से स्वस्थता बनी रहेगी।
मिथुन –
किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए चल रहे आपके प्रयासों को आज कामयाबी मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी रहेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। किसी मामूली से बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो सकती हैं। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। कहीं पैसा उधार देने से परहेज करें। बिजनेस में कुछ चुनौतियां रहेंगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बेहतर होगा ज्यादातर वक्त व्यवसायिक स्थल पर ही बीताएं। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने आराम और मनोरंजन के लिए भी जरूर व्यतीत करें।
कर्क –
आज किसी भावी लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। आपके प्रयासों में भी गति आएगी। साथ ही पिछले कुछ गलतियों से सीख कर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो किसी शुभचिंतक के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई कदम उठाएं। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी और आप बहुत अच्छे से फैसले ले पाएंगे। ऑफिस गतिविधियों में किसी तरह की राजनीति रह सकती हैं। जिसकी वजह से तनावपूर्ण माहौल रहेगा।
व्यवसायिक तनाव का असर घर की सुख शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना भी उचित नहीं है।
सिंह –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे। सिर्फ समय का उचित सदुपयोग करें तथा अपने कार्यों को आगे के लिए ना टालें। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा बेहतरीन तरीके से कार्य पूरा कर सकेंगे। ईगो और गुस्से में आकर किसी से उलझने से आप के मान सम्मान पर बता सकती है। इसलिए धैर्य और संयम रखना जरूरी है दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। इससे आप की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ेगी।
व्यापारिक कामों में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों की मदद लें। आपका काम बन सकता है। युवाओं को करियर संबंधी कोई मौका मिलने से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट पूरा करने से तरक्की मिलने की भी संभावना है। आपका सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। उचित आराम ले तथा व्यायाम भी करना जरूरी है।
कन्या –
अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे। साथ ही अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वार्तालाप अथवा मेल मिलाप से कई समस्याओं का हल भी निकलेगा।
अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर दूसरों का हस्तक्षेप बर्दाश्त ना करें। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। इससे आपके विरोधियों के बीच जलन की भावना आ सकती हैं। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। बिजनेस में नई गतिविधि शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार जरूर करें। उचित जानकारी के अभाव में नुकसान भी हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा समय न दें। कोई फायदा नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान सम्मान भी ध्यान जरूर रखें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। परंतु इस समय स्वास्थ्य से संबंधित बातें को नजरअंदाज ना करें तथा उचित इलाज लें।
तुला –
आज आप शारीरिक रूप से अत्यधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। किसी समाज सेवा संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। आपकी समाज में पहचान भी बढ़ेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। सतर्क और सचेत रहना जरूरी है। निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरते। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना उचित रहेगा। कर्मचारियों के सहयोग से आपका कोई ऑर्डर आसानी से पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था अव्यवस्थित रहेगी। अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह भी अवश्य दें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अति व्यस्तता की वजह से आप अपने खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। एसिडिटी तथा वायु संबंधी परेशानी से बचने के लिए संतुलित खानपान रखें।
वृश्चिक –
आप अपनी कार्यप्रणाली में बेहतरीन सुधार लाएंगे। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती हैं। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
गैर जरूरी यात्रा से परहेज करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आप की कार्य क्षमता प्रभावित होगी। जमीन जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। मार्केट में आप की उचित साख बनी रहेगी।
वैवाहिक संबंधों में कुछ आपसे वैमनस्य रह सकता है। लेकिन घर की व्यवस्था में आपसी सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। सुकून पाने के लिए किसी एकांत स्थल पर जरूर जाएं।
धनु –
कोई भी काम जल्दबाजी की बजाय धैर्य पूर्ण तरीके से करें, आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं है। इससे तनाव और हानि के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। व्यवसाय संबंधी नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाना जरूरी है।
मकर –
कुछ समय से चल रहे तनाव निकलने के लिए अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से हटकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे तथा खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी किसी गंभीर विषय पर चर्चा रहेगी, और आपके सुझाव को प्राथमिकता भी मिलेगी। इस समय सहज और शांत चित्त बने रहे। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से परहेज करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनो स्थिति को विचलित ना होने दें। धैर्य रखें। मार्केटिंग संबंधी जानकारियों को और अधिक हासिल करने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थिति की वजह से कार्य प्रणाली में भी बदलाव होगा। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे भी करने पर सकते हैं। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा। आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठ सकती है। लापरवाही करना उचित नहीं है।
कुंभ –
घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी घर परिवार पर बना रहेगा। कहीं भी वार्तालाप करते समय अथवा किसी मीटिंग आदि में सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। थोड़ी सी सावधानी आपकी तरक्की में सहायक रहेगी। जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। इससे कोई गलती होने की आशंका है। रुकी हुई पेमेंट वगैरा कलेक्ट करने के लिए अनुकूल समय है। इससे आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। परंतु किसी नए काम योजना बनाना अभी उचित नहीं है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। तथा उच्चाधिकारियों से संबंध भी बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकते हैं। ध्यान रखें कि घर की व्यवस्था प्रभावित ना हो। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से भी दूर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों के प्रति लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। वर्तमान मौसम की वजह से अपना ध्यान रखना जरूरी है।
मीन –
घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। आज आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। बच्चों के गतिविधियों पर नजर रखें। और साथ ही किसी गलत बात पर डांटने फटकारने की बजाए प्रेम पूर्वक समझाने का प्रयास करें। आपके किसी जिद अथवा अहम की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। नकारात्मक मनोवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पार्टनर संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी काम को लेकर पारदर्शिता रखना जरूरी है। सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी काम करते समय बहुत सावधानी बरतें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। योगा और मेडिटेशन भी इसका उचित इलाज है।

