पहल: पुलिस ने सड़क सुरक्षा व साइबर ठगी को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

पहल: पुलिस ने सड़क सुरक्षा व साइबर ठगी को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोड़े के निर्देशन में थाना ऊखीमठ पुलिस ने टैक्सी स्टैंड एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैक्सी चालकों व व्यापारियों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस ने टैक्सी चालकों को पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित वाहन संचालन के निर्देश देते हुए तीव्र मोड़ों पर ओवरटेकिंग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार रखने और वाहन के सभी कागजात पूर्ण रखने की सलाह दी गई। वहीं व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा न करें और लुभावने ऑफर या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अपर उपनिरीक्षक अनिल, अपर उपनिरीक्षक राकेश, आरक्षी पंकज एवं आरक्षी दीर्घायु सहित अन्य मौजूद थे।

Parvatanchal