संतोष ट्रॉफी: उत्तराखंड के निर्मल बिष्ट ने रचा इतिहास, टॉप-5 गोल स्कोरर में पाया तीसरा स्थान

संतोष ट्रॉफी: उत्तराखंड के निर्मल बिष्ट ने रचा इतिहास, टॉप-5 गोल स्कोरर में पाया तीसरा स्थान
Spread the love

देहरादून।  79 वां संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट असम में सर्विसेज के शानदार कप जीतने के साथ खत्म हो गया। पंजाब के हिमांशु जांगड़ा 9 गोल के साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बने रहे। सर्विसेज के स्ट्राइकर अभिषेक पवार 7 गोल के साथ दूसरे स्थान पर थे। वहीं उत्तराखंड के निर्मल सिंह बिष्ट चैंपियनशिप में 6 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 25 साल में यह पहली बार था कि संतोष ट्रॉफी में कोई उत्तराखंड का खिलाड़ी टॉप-5 गोल स्कोरर में शामिल हुआ। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने यह लिस्ट अपनी वेबसाइट पर शेयर की है।
1-  हिमांशु जांगड़ा, पंजाब, 9 गोल, 2- अभिषेक पंवार, सर्विसेज, 7 गोल, 3-निर्मल सिंह बिष्ट, उत्तराखंड, 6 गोल,  4-मुकेश कुमार, राजस्थान, 6 गोल,  5-देवादाथ एस, मिलनाडु, 6 गोल

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!