आवाज़: किसानों की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
संवाददाता
ऋषिकेश, 13 सितंबर। डोईवाला में किसानों की तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मिल गेट पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा।
ज्ञापन में कांग्रेस कमेटी ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने, पेराई सत्र 15 नवंबर से शुरू करने और मिल परिसर में किसानों के लिए एक प्रतीक्षालय बनाने की मांग को प्रमुखता के साथ रखा। इस मौके पर किसान नेता उमेद बोरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, गन्ना कृषक सोसायटी के चेयरमैन मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, अब्दुल रज्जाक, संजय खत्री, रविंदर सिंह, शाबिद, महेश रावत, तेजपाल, अंकित, सोलंकी, शुभम काम्बोज, भगवान सिंह, जरनैल सिंह, मोहित नेगी आदि शामिल रहे।
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की एकजुटता पर जोर दिया गया। साथ ही मंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई। गुरुद्वारा पटेलनगर के हाल में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन की अध्यक्षता में हुई बैठक का आयोजन पटेलनगर व्यापार मंडल इकाई के अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल ने कहा कि संगठन में अभी तक लगभग पांच हजार सदस्य जुड़ चुके हैं। भविष्य में इसे 25 हजार करने की योजना है।

