शाबाश: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में यश रावत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

शाबाश: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में यश रावत का शानदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की प्रायोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी (खेल महाकुंभ) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नरेंद्रनगर के छात्र यश रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अंडर-19 बालक वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में यश रावत ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने ये पदक आउटडोर 70 मीटर राउंड में हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया।
इस उपलब्धि पर यश रावत ने अपने कोच रमेश चंद्र का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि वह वर्तमान में उत्तराखंड आर्चरी एसोसिएशन के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
यश रावत मूल रूप से मुनि की रेती (14 बीघा) के निवासी हैं। उनके माता-पिता दोनों ही अध्यापक हैं। यश रावत की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!