हादसा : गौला बाईपास रोड पर बड़ा हादसा, कार कैन्टर की भिड़ंत में।एक की मौत, दो घायल
बाईपास रोड पर कार और कैन्टर की आमनेदृसामने टक्कर हो गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
वनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पार बाईपास रोड में देर रात एक कार और कैंटर की जर्बदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को रात करीब 00ः10 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौला बाईपास रोड पर कार और कैन्टर की आमनेदृसामने टक्कर हो गई है। जिसमें 3-4 लोगों के घायल होने की सूचना थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और रात्रिधिकारी उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे में शामिल कैन्टर संख्या यूपी 22 बीटी 5070 को अरुण सैनी (30 वर्ष), निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी, रामपुर चला रहा था। वहीं कार संख्या यूके 04 एजी 8897 को पंकज पालीवाल (31 वर्ष), निवासी भनोली अल्मोड़ा, हाल निवासी राजभवन नैनीताल चला रहा था। कार में सवार टीकम कुमार (36 वर्ष), निवासी कृष्णापुर तल्लीताल नैनीताल, अत्यधिक शराब के नशे में प्रतीत हो रहे थे। हादसे में कार चालक पंकज पालीवाल और टीकम कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि कार में सवार पंकज आर्या (40 वर्ष), निवासी भूमियाधार नैनीताल की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कैन्टर चालक अरुण सैनी को थाने में बैठाया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को गौला पिकेट कर्मियों की निगरानी में सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

